अहमदाबाद की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के स्टिकर चिपकाने पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: November 4, 2020 04:41 PM2020-11-04T16:41:13+5:302020-11-04T16:41:13+5:30

Case filed against seven people for sticking stickers of French President on Ahmedabad street | अहमदाबाद की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के स्टिकर चिपकाने पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अहमदाबाद की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के स्टिकर चिपकाने पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अहमदाबाद, चार नवंबर शहर के मुस्लिम बहुल जुहापुरा इलाके की एक सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीब 150 स्टिकर चिपकाने में कथित रूप से शामिल कांग्रेस के एक पार्षद और छह अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पैगंबर मुहम्मद के कार्टून को लेकर उपजे विवाद पर मैक्रों को विभिन्न मुस्लिम बहुल देशों से आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद नगर निगम के मकतमपुरा वार्ड से कांग्रेस पार्षद हाजी मिर्जा समेत सात लोगों को सड़क पर एक नवंबर को स्टिकर चिपकाते हुए पाए जाने के बाद उन पर भारतीय दंड संहिता, महामारी अधिनियम और अन्य कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इससे पहले तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया था जो स्टिकर चिपकाते पाए गए थे।

वेजलपुर थाने के निरीक्षक एल डी ओडेदरा ने कहा, “कांग्रेस पार्षद मिर्जा और छह अन्य लोगों को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के करीब 150 स्टिकर चिपकाते हुए पाया गया था। इसमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पहले हिरासत में लिया गया था।”

उन्होंने कहा कि मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।

Web Title: Case filed against seven people for sticking stickers of French President on Ahmedabad street

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे