लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पुलिस थाने में शराब की बोतलें छिपाने के लिए चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 20, 2021 15:14 IST

Open in App

मोडासा, 20 फरवरी गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा में स्थानीय अपराध शाखा के एक पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल के खिलाफ एक पुलिस थाने के अंदर शराब की 70 से अधिक बोतलें कथित तौर पर छिपाने के लिए शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी ने दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय खरात ने बताया कि यह अपराध शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आया जब वह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो आरोपी कांस्टेबल शराब की और 120 बोतलें ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि दो कांस्टेबल इमरान शेख और प्रमोद पंड्या को बाद में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों ने शराब की 120 बोतलें उस ट्रक से निकाली थीं जिसे शराब का परिवहन करने के लिए जब्त किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘आगे की जांच में पता चला कि स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस थाने के अंदर भारत निर्मित विदेशी शराब की 70 बोतलें छिपाई गई हैं।’’

खरात ने कहा कि शराब की ये बोतलें हाल ही में पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रक से निकाली गई थीं।

गुजरात में एक सख्त निषिद्ध कानून है जो राज्य की सीमा के भीतर शराब के निर्माण, बिक्री, खपत और परिवहन पर प्रतिबंध लगाता है।

एसपी ने कहा, ‘‘70 से अधिक शराब की बोतलें एलसीबी कार्यालय में छिपाने के मामले के बाद हमने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें एलसीबी पुलिस इंस्पेक्टर आर के परमार भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण