लाइव न्यूज़ :

इस्लाम, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी वाली पुस्तक के खिलाफ वाद खारिज

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस्लाम, पवित्र कुरान और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान वाले एक प्रकाशन के खिलाफ एक वाद को खारिज कर दिया है और कहा कि वादी किसी के व्यक्तिगत कानूनी अधिकार या कानून के किसी प्रावधान के उल्लंघन की बात को दर्शा नहीं सके।

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा कि उन्होंने प्रकाशन के गुण-दोषों या विषयवस्तु का अध्ययन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं को कोई आघात कानून के तहत कार्रवाई योग्य गलत बात नहीं है और इसमें सबसे अच्छा यह हो सकता है कि आपराधिक कानून के तहत मामला दर्ज किया जा सकता था , लेकिन इससे उन्हें मामले पर विचार करने का अधिकार नहीं मिल जाएगा।

न्यायाधीश ने व्यवस्था दी कि सैयद वसीम रिजवी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मुहम्मद’ के खिलाफ कमर हसनैन नामक व्यक्ति का वाद विचारणीय नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वादी हसनैन को अपने सभी अधिकारों का इस्तेमाल करने और कानून के तहत सभी उपायों का उपयोग करने का अधिकार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो