लाइव न्यूज़ :

Neha Singh Rathore: मध्य प्रदेश के पेशाब कांड को लेकर नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुई FIR, किया था विवादित ट्वीट

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2023 21:01 IST

पुलिस के अनुसार, पेशाब मामले के संबंध में कथित तौर पर आरएसएस कार्यकर्ताओं को खराब छवि में दिखाने वाले एक ट्वीट के लिए भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ शुक्रवार को भोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई हैनेहा सिंह राठौर पर आरएसएस की छवि धूमिल करने का है आरोपउन्होंने कहा, आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो मेरे खिलाफ दर्ज हुई FIR

भोपाल: मध्य प्रदेश के चर्चित पेशाब कांड को लेकर भोजपुरी की चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, पेशाब मामले के संबंध में कथित तौर पर आरएसएस कार्यकर्ताओं को खराब छवि में दिखाने वाले एक ट्वीट के लिए भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ शुक्रवार को भोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

हबीबगंज पुलिस स्टेशन प्रभारी मनीष सिंह भदोरिया ने एएनआई को बताया, "कल, सूरज नाम के एक व्यक्ति ने 'नेहा सिंह' नाम के ट्विटर अकाउंट के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि अकाउंट धारक द्वारा मूत्र विर्जसन के साथ आरएसएस कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला एक मीम डाला गया था। " 

लोक गायिका ने एक विवादित ट्वीट किया था जिसमें कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पोशाक पहने एक व्यक्ति अपने सामने बैठे दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करता नजर आ रहा था।

भदौरिया ने कहा, हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हम ट्विटर कंपनी से खाताधारक के बारे में जानकारी मांगेंगे। ट्वीट खाताधारक ने खुद किया था या किसी अन्य व्यक्ति ने, यह जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा। 

नेहा सिंह राठौड़ ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपने मशहूर गाने 'यूपी में का बा' की तर्ज पर 'एमपी में का बा' के बारे में बात की थी। सिंगर पर आरएसएस और आदिवासी समुदाय के बीच दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया है।

अपने ऊपर हुई कार्रवाई को लेकर लोक गायिका ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब की। मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!

गौरतलब है कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम का एक शख्स एक आदिवासी व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करता नजर आ रहा था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लिया था और आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने समेत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

टॅग्स :Madhya Pradeshमध्य प्रदेश चुनावMadhya Pradesh Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ