लाइव न्यूज़ :

मसूरी में खाई में गिरी कार, आईटीबीपी ने सात लोगों को बचाया, 3 की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 08:08 IST

आईटीबीपी ने कहा, "मसूरी में इसकी अकादमी से आईटीबीपी की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।"

Open in App
ठळक मुद्देबचाए गए लोगों में चार पुरुषों के साथ दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मसूरी: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने शुक्रवार को मसूरी में एक कार के खाई में गिरने के बाद सात लोगों को बचाया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर मसूरी के भट्टा गांव के पास मसूरी झील के आगे एक मोड़ से कार गिर गई। आईटीबीपी ने कहा कि नियंत्रण खोने और कई बार पलटने के बाद कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

बचाए गए लोगों में चार पुरुषों के साथ दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। आईटीबीपी ने कहा, "मसूरी में इसकी अकादमी से आईटीबीपी की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।"

आईटीबीपी ने कहा कि सभी घायल यात्रियों को टीम द्वारा खाई से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

गौरतलब है कि  ITBP पर्वतीय बचाव कार्यों में विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है। हिमालय क्षेत्र में इसके आठ क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (RRCs) हैं जो आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को पूरा करते हैं। ITBP को 'हिमालय के प्रहरी' के रूप में जाना जाता है जो हर साल कई कठिन पर्वतीय बचाव अभियान चलाती है।

टॅग्स :उत्तराखण्डसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?