लाइव न्यूज़ :

VIDEO: देखिये दिल्ली की सड़क का यह रूह कंपा देने वाला वीडियो, तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को घसीटा

By गुणातीत ओझा | Updated: October 15, 2020 11:30 IST

दिल्ली कैंट में कार के बीच आया ट्रैफिक पुलिसकर्मी 400 मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी जान जाते-जाते बची। घटना के वक्त बोनट पर चढ़े पुलिसकर्मी का सीसीटीवी भी सामने आया। कार में सवार दो युवकों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कैंट क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।तेज रफ्तार कार दिल्ली के ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तक घसीटती रही।

नई दिल्ली। दिल्ली के कैंट क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार कार दिल्ली के ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तक घसीटती रही। दिल्ली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। आरोपी ड्राइवर को घटना के कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली कैंट से गुजर रही एक कार के ड्राइवर को दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने पुलिस को देखकर पहले कार की रफ्तार थोड़ी धीमी की और फिर रफ्तार बढ़ाकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। वहीं, कार को सामने देखकर वहां पर तैनात दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने उसके बोनट पर छलांग लगा दी। इसके बाद कांस्टेबल बोनट पर लटका रहा और रुकने के लिए कहता रहा, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी।

500 मीटर तक कार चलाने के बाद चालक ने ब्रेक मारकर पुलिस कांस्टेबल को नीचे गिरा दिया। पुलिस ने फौरन ड्राइवर का पीछा करना शुरू कर दिया और एक किमी तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पीड़ित कांस्टेबल महिपाल के बयान पर आरोपी शुभम और उसके दोस्त राहुल पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमवायरल वीडियोदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल