लाइव न्यूज़ :

आगर रोड पर कार-कंटेनर की आमने सामने भिड़ंत, 3 युवकों की मौत, 3 घायल

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2023 20:22 IST

घट्टिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के अनुसार जिला अस्पताल ले जाने के दौरान इनमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एवं 3 घायल की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नगालैंड पासिंग कंटेनर को बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी युवक कार में सवार होकर अपने मित्र के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से सोयतकला जा रहे थे।सामने से आ रही एक बस को क्रॉस करने के दौरान उसके पीछे से आ रहे कंटेनर और कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गईपुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नगालैंड पासिंग कंटेनर को बरामद किया है

उज्जैन: रविवार दोपहर में इंदौर से सोयत शादी में जा रहे युवकों की कार आगर रोड पर निपानिया गोयल के समीप सामने से आ रहे कंटेनर से भिड गई। दुर्घटना में कार में सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। घट्टिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के अनुसार जिला अस्पताल ले जाने के दौरान इनमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एवं 3 घायल की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नगालैंड पासिंग कंटेनर को बरामद किया है।

दुर्घटना इंदौर-कोटा अंतर-प्रांतीय मार्ग पर घट्टिया थाना अंतर्गत उज्जैन से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम निपानिया गोयल के समीप हुई। सभी युवक कार में सवार होकर अपने मित्र के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से सोयतकला जा रहे थे। सामने से आ रही एक बस को क्रॉस करने के दौरान उसके पीछे से आ रहे कंटेनर और कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। 

थाना प्रभारी चौहान बताते हैं कि उन्हे कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी 6 गंभीर घायलों को ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल उज्जैन भेजा था। जिला अस्पताल में इमरजेंसी में डॉक्टर ने श्रवण उम्र 34 वर्ष निवासी हरदा, विराट उम्र 22 वर्ष निवासी हरदा, विनायक कामले उम्र 26 वर्ष निवासी विजयनगर इंदौर को मृत घोषित कर दिया।

तीनों के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखा गया है। इनके घायल तीन साथी कमलेश पिता भागीरथ सिंह 26 वर्ष निवासी हरदा हाल मुकाम इंदौर, रामलाल पिता गोविंद उम्र 24 वर्ष निवासी हरदा, अप्पा पांडू पिता दिगंबर पांडू उम्र 29 वर्ष निवासी इंदौर है जिनकी स्थिति अब सामान्य है। 

मृतक एवं घायल सभी रिलायंस कंपनी में कार्यरत है। यह भी सामने आ रहा है कि कंटेनर की टक्कर के पूर्व एक बस द्वारा कार को टक्कर मारी गई थी। कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है