लाइव न्यूज़ :

भिवानी में कार पेड़ से टकरायी, तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:27 IST

Open in App

भिवानी, 27 दिसंबर हरियाणा के भिवानी में तोशाम-कैरू मार्ग पर सुंगरपुर मंदिर मोड़ के पास एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब नौ बजे हुई। पुलिस ने बताया कि कार के पेड़ से टकरा जाने से कार सवार चार व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को सामान्य अस्पताल ले लाया गया, जहां तीन व्यक्तियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कैरू पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया ने बताया कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई और उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

वालिया ने बताया कि बवानीखेड़ा क्षेत्र के रोहनात गांव निवासी जगमिंद्र (40) अपनी कार से अपने चाचा रोहनात निवासी नरेश (37) और रिश्तेदार तोशाम निवासी प्रदीप (34) व बिड़ोला निवासी प्रदीप (40) के साथ रेवाड़ी गए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे मौसम खराब होने और हल्की बारिश एवं धुंध के कारण उनकी कार सुंगरपुर मंदिर मोड़ के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस टक्कर को बचाने की कोशिश कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

वालिया ने बताया कि इस हादसे में कार सवार चारों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई। उन्होंने बताया कि घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान रोहनात निवासी नरेश, तोशाम निवासी प्रदीप व बिडोला निवासी प्रदीप की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार चालक जगमिंद्र की हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए।

वालिया ने बताया कि सोमवार सुबह तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नरेश के ममेरे भाई पवन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष