लाइव न्यूज़ :

कनाडा: सड़क दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत, दो घायल, भारतीय दूतावास मुहैया करा रहा सहायता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2022 08:39 IST

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने लिखा कि कनाडा में एक दिल तोड़ने वाला हादसा हुआ है। टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य अस्पताल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाईवे पर छात्रों को लेकर जा रहे यात्री वैन की टक्कर एक ट्रैक्टर ट्रेलर से हो गई।भारतीय दूतावास मृतकों के दोस्तों को हर तरह की सहायता मुहैया करा रहा है।

टोरंटो:कनाडा में हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य अस्पताल में हैं। कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने सोमवार सुबह ट्वीट कर बताया कि ओंटारियो हाईवे पर छात्रों को लेकर जा रहे यात्री वैन की टक्कर एक ट्रैक्टर ट्रेलर से हो गई और इस हादसे में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गई।

ट्वीट में मृतक भारतीय छात्रों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए बिसारिया ने कहा कि भारतीय दूतावास मृतकों के दोस्तों को हर तरह की सहायता मुहैया करा रहा है।

उन्होंने लिखा कि कनाडा में एक दिल तोड़ने वाला हादसा हुआ है। टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य अस्पताल में हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है।

क्विंटे वेस्ट ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) के अनुसार, मारे गए छात्रों की पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

टॅग्स :कनाडाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम