लाइव न्यूज़ :

क्या मुस्लिम लॉ के तहत नाबालिग की शादी हो सकती है, क्या ये पॉक्सो एक्ट से बाहर है? केरल हाईकोर्ट ने किया साफ

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2022 09:12 IST

केरल हाईकोर्ट ने साफ किया है कि नाबालिग से शारीरिक संबंध हल हाल में अपराध है। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिगों की शादी पॉक्सो एक्ट से बाहर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिगों के विवाह पॉक्सो एक्ट के दायरे से बाहर नहीं; केरल हाईकोर्ट'बच्चे के खिलाफ हर प्रकार के यौन शोषण को अपराध माना जाएगा, विवाह भी इससे दायरे में'31 साल के एक मुस्लिम शख्स की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला।

कोच्चि: केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिगों के विवाह यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के दायरे से बाहर नहीं हैं। शादी की वैधता से इतर अगर दूल्हा या दुल्हन नाबालिग हैं तो POCSO अधिनियम के तहत अपराध लागू होंगे। 

जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की एकल पीठ ने कहा, 'पॉक्सो अधिनियम विशेष रूप से यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक विशेष कानून है। एक बच्चे के खिलाफ हर प्रकार के यौन शोषण को अपराध माना जाएगा। विवाह को इससे बाहर नहीं रखा गया है।'

'बाल विवाह मानवाधिकार का उल्लंघन भी है'

जस्टिस थॉमस ने आगे कहा, 'पॉक्सो एक्ट एक विशेष अधिनियम है। सामाजिक सोच में जागरूकता और प्राप्त प्रगति के चलते ये एक्ट संभव हुआ है। यह विशेष कानून बाल शोषण से संबंधित बातों के आधार पर बनाया गया था। शादी सहित विभिन्न स्तर के तहत यौन शिकारियों से बच्चे की रक्षा करने का विधायी इरादा इसमें है और वैधानिक प्रावधानों से यह स्पष्ट है।'

कोर्ट ने यह भी कहा कि बाल विवाह को मानवाधिकार का उल्लंघन भी माना गया है। कोर्ट ने कहा, 'बाल विवाह बच्चे की पूरी क्षमता से विकास से समझौता करना है। यह समाज में व्याप्त अभिशाप है। पॉक्सो एक्ट का लक्ष्य शादी की आड़ में बच्चे के साथ शारीरिक संबंधों पर रोक लगाना भी है।'

मुस्लिम शख्स की जमानत अर्जी खारिज

अदालत ने यह फैसला नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के एक आरोपी 31 साल के मुस्लिम व्यक्ति की जमानत याचिका को खारिज करते हुए दिया। आरोपी ने तर्क दिया था कि उसने उन पर लागू होने वाले पर्सनल लॉ के तहत मार्च 2021 में लड़की से वैध रूप से शादी की थी।

टॅग्स :Kerala High Courtmuslim law board
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

भारतदेश के 11 राज्यों में धर्मांतरण कानून?, हिन्दू से मुस्लिम और ईसाई बन रहे लोग?, भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार ने सदन में कहा, बिहार में कानून लाने का प्रस्ताव नहीं

पूजा पाठRamadan Jumma Mubarak 2026: रमजान की आमद रहमतों की बरसात

ज़रा हटके7 दिन में रिश्ता टूटा?, मुस्लिम युवक से शादी के बाद वापस घर लौटी हिंदू युवती, परिवार वालों ने कराया शुद्धिकरण संस्कार

भारतहिंदू अधिक बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो "घर की देखभाल करने के लिए" लोग नहीं बचेंगे?, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा-संभव हो तो 3 बच्चे पैदा करें

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं