लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन में देरी पर अधिकारियों का वेतन रोका

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:03 IST

Open in App

कोलकाता, सात सितंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्राथमिक विद्यालय के एक सेवानिवृत्त शिक्षक को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एक साल से अधिक समय तक पेंशन नहीं मिलने पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को दक्षिण दिनाजपुर जिला शिक्षा प्रशासन के दो शीर्ष अधिकारियों के वेतन को रोकने का आदेश दिया।

फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, याचिकाकर्ता ध्रुबज्योति सरकार ने देरी से भुगतान पर 18 प्रतिशत के अर्जित ब्याज के साथ अपने सभी पेंशन लाभ जारी करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने निर्देश दिया, ‘‘डीपीएससी (जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद), दक्षिण दिनाजपुर के अध्यक्ष और दक्षिण दिनाजपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक (प्राथमिक) का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया जाए।’’ अदालत ने कहा, ‘‘सेवानिवृत्त व्यक्तियों के उत्पीड़न का अंत होना चाहिए, चाहे वह प्राथमिक स्कूल के शिक्षक हो या माध्यमिक स्कूल के शिक्षक।’’

याचिकाकर्ता को 2008 में दक्षिण दिनाजपुर जिले के एक स्कूल से उत्तर 24 परगना जिले के एक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

अदालत ने निर्देश दिया कि डीपीएससी के अध्यक्ष और दक्षिण दिनाजपुर के जिला निरीक्षक (प्राथमिक) को मामले में प्रतिवादी के रूप में जोड़ा जाए और उन्हें 13 सितंबर तक हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया। दोनों अधिकारियों को ‘‘कुछ मामलों पर स्पष्टीकरण के लिए व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने’’ का निर्देश भी दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?