लाइव न्यूज़ :

गवर्नर जगदीप धनखड़ को हटाने वाली याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया खारिज, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 18, 2022 13:10 IST

एक वकील द्वारा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से हटाने के लिए दायर एक रिट याचिका को आज कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से हटाने के लिए दायर एक रिट याचिका को आज कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया8 फरवरी को वकील रामप्रसाद सरकार द्वारा दायर याचिका में धनखड़ को हटाने के संबंध में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक वकील द्वारा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से हटाने के लिए दायर एक रिट याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि 8 फरवरी को वकील रामप्रसाद सरकार द्वारा दायर याचिका में धनखड़ को हटाने के संबंध में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि धनखड़ भाजपा के मुखपत्र के रूप में काम कर रहे हैं। 

अपनी याचिका में सरकार ने कहा था कि धनखड़ राज्य के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं और अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियों से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को बदनाम कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा था कि धनखड़ "संविधान के उल्लंघन" में राज्य मंत्रिपरिषद को दरकिनार कर रहे थे और अधिकारियों को सीधे निर्देशित कर रहे थे। 

याचिकाकर्ता ने ये भी कहा था कि केंद्र सरकार धनखड़ के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि वर्तमान राज्यपाल केंद्र सरकार के राजनीतिक हितों की सेवा कर रहे हैं। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का 2019 में कार्यभार संभालने के बाद से कई मुद्दों पर टीएमसी सरकार के साथ लगातार टकराव हुआ है। वहीं, उन्होंने 15 फरवरी को सीएम ममता बनर्जी से सप्ताह के दौरान राजभवन में उनसे मिलने का आग्रह किया था, ताकि "संवैधानिक गतिरोध" को रोकने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की जा सके। 

टॅग्स :जगदीप धनखड़Calcutta High Courtममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम