लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाएगी केयर्न

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:48 IST

Open in App

बाड़मेर, 11 मई तेल व गैस कंपनी वेदांता लिमिटेड ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमितों के लिये 100 बिस्तर वाला ‘फील्ड अस्पताल’ स्थापित करने की पहल की है।

कंपनी के बयान के अनुसार, यह अस्पताल देशभर के 10 शहरों में आगामी कुछ दिनों में एक हजार गहन देखभाल बिस्तर की अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने की कंपनी की पहल का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, वेदांता 1,000 गहन देखभाल बिस्तरों की अतिरिक्त क्षमता निर्मित करने की अपनी प्रमुख पहल पर काम कर रही है जो देश भर के 10 शहरों में ‘फील्ड अस्पतालों’ में होगी।

इसके अनुसार, कंपनी ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के खिलाफ अपनी लड़ाई में देश की मदद के लिए 150 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। यह रकम 201 करोड़ रुपये की उस रकम के अलावा है जो पिछले साल वेदांता समूह द्वारा खर्च की गई थी।

वेदांता केयर्न कोविड-19 रोगियों के इलाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाड़मेर में 100 बिस्तरों का एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित कर रहा है।

इन महत्वपूर्ण देखभाल केंद्रों में 90 बिस्तर ऑक्सीजन देने की सुविधा से लैस होंगे जबकि बाकी में वेंटिलेटर ले लैस होंगे।

केयर्न ने हाल ही में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक महिला कॉलेज को 100 बिस्तरों के कोविड केयर केंद्र में परिवर्तित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"