लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने नागरिकता मुद्दे को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, पूछा- विपक्ष को इस तरह की चुनौतियों का क्या मतलब है?

By भाषा | Updated: December 18, 2019 16:20 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में एक चुनाव रैली में कहा था, “मैं वीरों की इस भूमि से कांग्रेस और उसके साथियों को खुली चुनौती देता हूं...अगर उनमें हिम्मत है, तो वे सरेआम घोषणा करें कि वे सभी पाकिस्तानियों को नागरिकता देने के लिए तैयार हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पाकिस्तानियों को नागरिकता देने को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी पर कसे गए तंज के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुधवार को हमला बोला। चिदंबरम ने पूछा, “हम उन लोगों को नागरिकता क्यों देंगे जो पहले से ही पाकिस्तान के नागरिक हैं? विपक्ष को इस तरह की चुनौती देने का क्या मतलब है।” 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पाकिस्तानियों को नागरिकता देने को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी पर कसे गए तंज के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुधवार को हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें मोदी ने विपक्षी कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की चुनौती दी थी कि वह सभी पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए तैयार है। 

चिदंबरम ने पूछा, “हम उन लोगों को नागरिकता क्यों देंगे जो पहले से ही पाकिस्तान के नागरिक हैं? विपक्ष को इस तरह की चुनौती देने का क्या मतलब है।” 

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह सुखद है कि युवा पीढ़ी उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष, सहिष्णु है और मानवता के गुण दर्शाती है। क्या यह सरकार इन मूल्यों को चुनौती दे रही है।” 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में एक चुनाव रैली में कहा था, “मैं वीरों की इस भूमि से कांग्रेस और उसके साथियों को खुली चुनौती देता हूं...अगर उनमें हिम्मत है, तो वे सरेआम घोषणा करें कि वे सभी पाकिस्तानियों को नागरिकता देने के लिए तैयार हैं।”

टॅग्स :पी चिदंबरमनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें