CAA विरोधी प्रदर्शन : दिल्ली के मालवीय नगर में पुलिस पर हमला करने पर कई लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: February 1, 2020 07:39 AM2020-02-01T07:39:30+5:302020-02-01T07:39:30+5:30

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लोग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुधवार को पार्क में जमा हो गए थे और वहां पर तंबू लगा लिए थे।

CAA protests: Case filed against several people for attacking police in Delhi Malviya Nagar | CAA विरोधी प्रदर्शन : दिल्ली के मालवीय नगर में पुलिस पर हमला करने पर कई लोगों पर मामला दर्ज

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली के मालवीय नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए नगर निगम के पार्क में जमा हुए कई लोगों के खिलाफ पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें समझाया कि सार्वजनिक पार्क के किसी हिस्से पर अतिक्रमण नहीं करें, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से हमला कर दिया, उनकी वर्दी फाड़ दी।

दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए नगर निगम के पार्क में जमा हुए कई लोगों के खिलाफ पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लोग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुधवार को पार्क में जमा हो गए थे और वहां पर तंबू लगा लिए थे। अधिकारियों ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें समझाया कि सार्वजनिक पार्क के किसी हिस्से पर अतिक्रमण नहीं करें, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से हमला कर दिया, उनकी वर्दी फाड़ दी।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने कहा, “हमने लोक सेवकों को अपने दायित्वों के निर्वहन से रोकने के लिए एक मामला दर्ज किया है।”

उन्होंने कहा कि वे स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो से आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया में है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ महिलाओं ने ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसवाले के साथ भी दुर्व्यवहार किया। 

Web Title: CAA protests: Case filed against several people for attacking police in Delhi Malviya Nagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे