लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: लेखक रामचंद्र गुहा ने कहा- अनैतिक, समझदार और न्यायपूर्ण सरकार इसे भी वापस ले लेगी

By भाषा | Updated: December 21, 2019 14:34 IST

प्रतिष्ठित इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया, ‘‘दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट है। पहला कि एनआरसी को फौरन वापस लेना विश्वास बहाल करने और देश को मरहम लगाने का पहला आवश्यक कदम है। दूसरा सीएए अनैतिक और संविधान की भावना के विरुद्ध है। कोई भी समझदार और न्यायपूर्ण सरकार इसे भी वापस ले लेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्दे एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया। प्रतिक्रिया देते हुए गुहा ने कहा था कि यह ‘‘पूरी तरह से अलोकतांत्रिक’’ है।

प्रतिष्ठित इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने संशोधित नागरिकता कानून को शनिवार को ‘‘अनैतिक’’ और ‘‘संविधान की भावना के विरुद्ध’’ बताया तथा कहा कि कोई भी समझदार और न्यायपूर्ण सरकार इसे वापस ले लेगी।

उन्होंने कहा कि एनआरसी को तत्काल वापस लेना विश्वास बहाल करने और देश को मरहम लगाने के लिए पहला आवश्यक कदम है। गुहा ने ट्वीट किया, ‘‘दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट है। पहला कि एनआरसी को फौरन वापस लेना विश्वास बहाल करने और देश को मरहम लगाने का पहला आवश्यक कदम है। दूसरा सीएए अनैतिक और संविधान की भावना के विरुद्ध है। कोई भी समझदार और न्यायपूर्ण सरकार इसे भी वापस ले लेगी।’’

गुहा उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें शहर में लागू निषेधाज्ञा की अवहेलना करते हुए यहां टाउन हॉल के समीप संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए गुहा ने कहा था कि यह ‘‘पूरी तरह से अलोकतांत्रिक’’ है कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही जो कि नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। 

जामिया छात्रों ने सीएए के खिलाफ विवि परिसर के बाहर किया प्रदर्शन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर छात्राओं ने प्रदर्शन किया और बाद में इसमें पुरुष भी शामिल हो गए। उन्होंने ‘‘लड़ के लेंगे आजादी’’ और ‘‘इंकलाब जिंदाबाद’’ के नारे लगाए। 

मंगलुरु में स्थिति शांतिपूर्ण, कर्फ्यू में दो घंटे की ढील

मंगलुरु में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हुई हिंसा के बाद लागू निषेधाज्ञा में सुबह छह बजे से दो घंटे की ढील दी गई ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें। शहर के पुलिस आयुक्त पी. एस. हर्ष ने बताया कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद एहतियाती तौर पर आयुक्तालय की सीमा में रविवार की रात तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

दुकानदारों के पास शनिवार को थोड़ा ही सामान बचा था जो दो घंटे के भीतर बिक गया। कई लोगों ने शिकायत भी की कि उन्हें कर्फ्यू में ढील की जानकारी नहीं थी क्योंकि केवल स्थानीय टीवी चैनलों पर इसकी घोषणा की गई थी। राज्य में निलंबित इंटरनेट सेवाओं के शनिवार रात बहाल होने की उम्मीद है। सिटी बसें, ऑटो-रिक्शा सड़कों पर नजर आएं। जिला प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने कहा कि स्थिति सामान्य है और मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी गई है।

इस बीच, मंगलुरु दक्षिण पुलिस ने राज्य के पूर्व मंत्री और मंगलुरु विधायक यू. टी. खादर के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा के युवा मोर्चा के सचिव संदेश कुमार शेट्टी द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई शिकायत के आधार पर खादर के खिलाफ भादंस की धारा 124ए, 153ए और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया। शेट्टी ने अपनी शिकायत में कहा था कि 17 दिसम्बर को दक्षिण कन्नड़ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन रैली को संबोधित करते हुए खादर ने कहा था, ‘‘ राज्य में सीएए लागू हुआ तो कर्नाटक में आग लग जाएगी।’’

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकर्नाटकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए