CAA Protest: नागरिकता कानून के खिलाफ यूपी में बवाल, अब तक 15 की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: December 21, 2019 17:13 IST2019-12-21T17:02:12+5:302019-12-21T17:13:01+5:30

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जारी प्रदर्शनों के दौरान छह लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रदेश पुलिस प्रमुख ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है ।

CAA Protest: Uproar over amended citizenship law in Rampur, UP, one protester died | CAA Protest: नागरिकता कानून के खिलाफ यूपी में बवाल, अब तक 15 की मौत

264 पुलिसकर्मियों को घायल किया गया।

Highlightsहिंसक विरोध के दौरान अबतक 15 प्रदर्शकारियों की मौत हो गई।राज्य में 10 दिसंबर से नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया

उत्तर प्रदेश के रामपुर में संशोधित नागरिकता कानून के हिंसक विरोध के दौरान अबतक 15 प्रदर्शकारियों की मौत हो गई। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि राज्य में 10 दिसंबर से नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि गिरफ्तारी के बाद लगभग 4500 लोगों को रिहा किया गया।

उन्होंने बताया इसमें 15 लोगों की मौत है जबकि 264 पुलिसकर्मियों को घायल किया गया। इन पुलिसकर्मियों में 57 को आग से हाथ में चोटें आईं। यूपी में नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों में अबतक 16 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। मेरठ में 4, फिरोजाबाद में 2, संभल में 2, बिजनौर में 2, कानपुर में 2 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, रामपुर और लखनऊ में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

शुक्रवार शाम दिल्ली गेट थानाक्षेत्र के शाहजमाल में प्रदर्शनकारियों की बड़ी भीड को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया था। जनपद कासगंज में एनआरसी और नागरिकता कानून के विरोध के मद्देनजर एहतियातन शुक्रवार रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। 

पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है । रात 11 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है ताकि सोशल मीडिया के जरिए फैलायी जाने वाली अफवाहों को रोका जा सके । रामपुर में तनाव की खबरें आयी हैं। वहां लोग नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और शनिवार को बंद का भी आहवान किया गया है । नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को बहराइच में फैले तनाव के दृष्टिगत पुलिस ने 2067 उपद्रवियों व प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज किए हैं तथा 38 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 

कल की हिंसा में 10 पुलिस कर्मियों सहित करीब दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। संवेदनशील माहौल व सोशल मीडिया के नाजायज इस्तेमाल की संभावना के मद्देनजर शहर में अगले आदेश तक इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल शनिवार सुबह से शहर में शांति है। अधिकांश बाजार खुले हैं। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव के बाद शहर में तनाव फैल गया था। धारा 144 तोड़कर प्रदर्शन, उग्र नारेबाजी व पथराव कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर बल प्रयोग करना पड़ा था। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून पर फैलाये जा रहे बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि उपद्रव और हिंसा की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है । योगी ने ट्वीट कर कहा, ''कानून को हाथ में लेकर उपद्रव व हिंसा की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है। नागरिकता कानून पर फैलाए जा रहे भ्रम और बहकावे में कोई भी न आए।'' उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व उत्तर प्रदेश सरकार का है और पुलिस हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वह अफवाहों में न पड़ें और उपद्रवी तत्वों के उकसावे में न आएं। उन्होंने शांति बहाली की अपील करते हुए पुलिस प्रशासन को नागरिकता कानून पर अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने और हिंसा फैलाने वाले तत्वों को ढूंढ निकालने के निर्देश दिए हैं। योगी ने दोहराया कि जहां भी सार्वजनिक संपत्ति को उपद्रवियों ने क्षति पहुंचायी है, उस संपत्ति की भरपाई, वीडियो फुटेज तथा अन्य पुष्ट प्रमाणों के आधार पर चिन्हित किए जा रहे उपद्रवियों की संपत्तियों को जब्त करके की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि नागरिकता कानून किसी जाति, मत, मजहब के खिलाफ नहीं है बल्कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारंटी देता है। इसके बाद भी इस प्रकार का हिंसक प्रदर्शन भारत के कानून को नकारने जैसा है।

 

Web Title: CAA Protest: Uproar over amended citizenship law in Rampur, UP, one protester died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे