लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये असम जाएंगे राहुल गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम

By भाषा | Updated: December 28, 2019 08:06 IST

कांग्रेस के असम प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि गांधी रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे राज्य में कानून के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

Open in App

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये शनिवार को एक दिन के लिये असम आएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के असम प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि गांधी रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे राज्य में कानून के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, "राहुल गांधी लोगों को बताएंगे कि कैसे भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही हैं और असहमति रखने वालों पर क्रूरता दिखा रही हैं।" उन्होंने कहा, "असम के लोग जब इस अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ सड़कों पर उतरे तो पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।" रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान गुवाहाटी के निकट चायगांव में जान गंवाने वाले सैम स्टेफर्ड (16) और दीपांजल दास (17) के परिवारों से मिलने की भी इच्छा जतायी है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सीएए-विरोधी प्रदर्शन के दौरान अकारण हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से भी मुलाकात की थी क्योंकि वह इसे मानवीय कर्तव्य मानते हैं।" रावत ने कहा कि गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में राज्य की कांग्रेस सरकार की "कुर्बानी" देकर असम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। “राहुल गांधी असम के लोगों की भावनाओं को समझते हैं क्योंकि राज्य उनके करीब है।"

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टराहुल गांधीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत