लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: शाहीन बाग में पढ़ी गई संविधान की प्रस्तावना, ‘सर्व धर्म सम्भाव’ कार्यक्रम में शामिल हुए अलग-अलग धर्मों के लोग

By भाषा | Updated: January 12, 2020 20:09 IST

इसमें हिस्सा लेने वालों ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी और इसके ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष’ मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। प्रदर्शन का आयोजन करने वालों में शामिल सैयद तासीर अहमद ने कहा, ‘‘गीता, बाइबिल और कुरान का पाठ किया गया और गुरबानी का आयोजन हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘सर्व धर्म समभाव’ की संकल्पना स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी ने की थी ताकि अंतर धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा दिया जा सके।  रविवार होने और गर्म मौसम होने के कारण अधिकांश लोग प्रदर्शन में शामिल हो सके।

दिल्ली के शाहीन बाग में ‘सर्व धर्म सम्भाव’ कार्यक्रम में रविवार को अलग-अलग धर्मों के लोगों ने शिरकत की जहां संशोधित नागरिकता काननू के खिलाफ प्रदर्शनकारी करीब एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्व धर्म कार्यक्रम में पारम्परिक हिंदू रीति से ‘हवन’ हुआ और सिख ‘कीर्तन’ का आयोजन हुआ।

इसमें हिस्सा लेने वालों ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी और इसके ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष’ मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। प्रदर्शन का आयोजन करने वालों में शामिल सैयद तासीर अहमद ने कहा, ‘‘गीता, बाइबिल और कुरान का पाठ किया गया और गुरबानी का आयोजन हुआ। इसके बाद विभिन्न धर्मों के लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जो इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोपहर तक हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रविवार होने और गर्म मौसम होने के कारण अधिकांश लोग प्रदर्शन में शामिल हो सके। ‘सर्व धर्म समभाव’ की संकल्पना स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी ने की थी ताकि अंतर धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा दिया जा सके। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां