लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: मंगलौर में गोली लगने से 2 की मौत, लखनऊ में भी प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 21:12 IST

इस बीच कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस गोली में घायल दो शख्स की मौत हो गई। दिल्ली, लखनऊ सहित पूरे देश में हालात बेकाबू है। देश में हर जगह संशोधित नागरिकता कानून का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष सहित लोग सड़क पर उतर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों में घायल व्यक्ति की केजीएमयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थिति काबू में है और घबराने की कोई बात नहीं है।

CAA पर देश भर में बवाल मचा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ सहित पूरे देश में हालात बेकाबू है। देश में हर जगह संशोधित नागरिकता कानून का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष सहित लोग सड़क पर उतर गए हैं।

इस बीच कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस गोली में घायल दो शख्स की मौत हो गई। इस बीच रायटर हिन्दी के अनुसार कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एएनआई के अनुसार एक की मौत, एक घायल हुआ है।

कर्नाटक के मंगलौर में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मंगलौर में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मंगलौर पुलिस कमिश्नर डॉ. हर्षा ने मौत की पुष्टि की है। मृतकों के नाम जलील (49) और नौसीन (23) है। इससे पहले पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और आग लगा दी। अंत में पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी। पहले हवा में गोली चलाई गई. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी हमले करते रहे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान घायल एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है। जबकि इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। वहीं, पुलिस ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थिति काबू में है और घबराने की कोई बात नहीं है। जिन लोगों ने उपद्रव किया, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे 'राज्य में शांति और सौहार्द को बिगाड़ने और अफवाह फैलाने से दूर रहें। राज्य में शांति से रहे। सभी लोग की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यात्रियों को गुरुवार को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुए विभिन्न इलाकों में 20 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया। सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में एक राजीव चौक करीब दो घंटों तक बंद रहा।

नोएडा से आईटीओ जा रहीं एक आईटी पेशेवर आरजू गुप्ता ने कहा कि आज उनके लिए अपने गंतव्य तक पहुंचना लगभग असंभव है। उन्होंने कहा, “जब मैं मंडी हाउस पहुंची, मुझसे कहा गया कि ये बंद है। फिर मैं जनपथ मेट्रो गई। वह भी बंद था। आखिरकार जब मैं राजीव चौक पहुंची, यहां भी आने जाने के दरवाजे बंद थे।

मैं करीब दो घंटे तक जूझने के बाद अपने ऑफिस पहुंची। मैंने दिल्ली में कभी भी ऐसा नहीं देखा।” कई यात्रियों ने शिकायत की कि ऑटो रिक्शाचालकों ने सामान्य किराए के मुकाबले दोगुना किराया वसूल किया और यहां तक कि कैब वालों ने भी किराया बढ़ा दिया।

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिन में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 20 मेट्रो स्टेशनों के आने जाने के दरवाजे बंद कर दिए थे। इन मेट्रो स्टेशनों में दिल्ली गेट शामिल था। हालांकि, बाद में बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों में से डीएमआरसी ने शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा जसोला विहार शाहीन बाग को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण