लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: भीम आर्मी ने कहा, तिहाड़ में कैद चंद्रशेखर आजाद की तबियत खराब, अधिकारी का दावा-‘पूरी तरह ठीक हैं’

By भाषा | Updated: January 4, 2020 20:01 IST

तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि आजाद ‘‘पूरी तरह ठीक हैं’’ और जेल के वरिष्ठ चिकित्सकों के नियमित चिकित्सकीय जांच में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई।

Open in App
ठळक मुद्देआजाद के निजी चिकित्सक हरजीत सिंह भट्टी ने दावा किया कि भीम आर्मी के प्रमुख एक ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं।भट्टी ने दावा किया कि एक हफ्ते पहले फ्लेबोटॉमी किया जाना था।

भीम आर्मी ने शनिवार को दावा किया कि जेल में कैद इसके प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की तबियत खराब है और उनका तुरंत उपचार कराने की जरूरत है।

हालांकि, तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि आजाद ‘‘पूरी तरह ठीक हैं’’ और जेल के वरिष्ठ चिकित्सकों के नियमित चिकित्सकीय जांच में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई।

आजाद के निजी चिकित्सक हरजीत सिंह भट्टी ने दावा किया कि भीम आर्मी के प्रमुख एक ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसमें हफ्ते में दो बार उनकी ‘फ्लेबोटॉमी’ की जाती है। फ्लेबोटॉमी प्रक्रिया में रक्त से अतिरिक्त लाल रक्त कोशिकाओं को हटाया जाता है, ताकि खून से जुड़ी कुछ खास बीमारियों का इलाज किया जा सके।

भीम आर्मी के प्रवक्ता कुश अंबेडकरवादी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से आजाद की इस बीमारी का इलाज चल रहा है और उन्होंने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को इस बारे में बताया है। भट्टी ने दावा किया कि एक हफ्ते पहले फ्लेबोटॉमी किया जाना था।

आजाद ने सिर दर्द, चक्कर आना और पेट दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आजाद का तुरंत इलाज नहीं किया जाता है तो उनका खून गाढ़ा हो जाएगा और उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है। जेल के अधिकारी उन्हें एम्स नहीं ले जा रहे हैं।’’

बहरहाल, जेल के अधिकारियों ने कहा कि आजाद ‘‘पूरी तरह ठीक हैं’’ और जरूरत पड़ने पर उन्हें चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले वर्ष 21 दिसम्बर को पुलिस की अनुमति के बगैर जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक उनके संगठन द्वारा मार्च निकालने के लिए दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारदिल्लीभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया