लाइव न्यूज़ :

CAA विरोधः जामिया इलाके में फायरिंग करने वाले युवक का नाम गोपाल, DCP ने कहा- घायल छात्र खतरे से बाहर

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2020 15:31 IST

CAA विरोधः सनकी युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी छात्र घायल हुआ है। घायल छात्र को तत्काल प्रभाव से होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक युवक ने जामिया नगर में फायरिंग कर दी।दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मार्च निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवक द्वारा गोली चलने की वजह से एक छात्र घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सनकी युवक प्रदर्शनकारियों के बीच घुस गया और देसी तमंचा लहरा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। युवक लगातार तमंचा लहरा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अचानक सनकी युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी छात्र घायल हुआ है। घायल छात्र को तत्काल प्रभाव से होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।  जामिया नगर गोलीबारी की घटना पर डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा है कि घायल हुए छात्र का नाम शादाब फारूक है। उसके बाएं हाथ में चोट लगी है। उसे अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब