लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: रामपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में 31 गिरफ्तार, पुलिस ने की 150 से ज्यादा लोगों की पहचान

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 15:45 IST

CAA Protest: रामपुर में पिछले हफ्ते शनिवार को व्यापक विरोध-प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान भड़की हिंसा में एक शख्स की मौत भी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देCAA Protest: रामपुर में भड़की हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार कियारामपुर में हिंसा के दौरान एक शख्स की मौत भी हो गई थी, जबकि कई स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में करीब 150 से ज्यादा लोगों की पहचान भी की है। ये जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से दी गई है। पिछले हफ्ते इस प्रदर्शन में रामपुर में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि कई स्थानीय लोग और पुलिस के जवान घायल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने हिंसा के दौरान एक मीडियाकर्मी और पुलिस के एक दोपहिया वाहन समेत कुल पांच दोपहिया वाहनों और एक कार में आग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस की ओर से किये गए लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 400 से 500 लोग बंद के आह्वान के बीच शहर के ईदगाह इलाके में प्रदर्शन के लिये जुटे थे। पुलिस के अनुसार विरोध-प्रदर्शन के दौरान पथराव करने वालों में 12 से 18 साल की उम्र के बच्चे भी शामिल थे।

बता दें कि इस हिंसा में मारे गये 22 वर्षीय एक युवक के परिवार ने रविवार को आरोप लगाया कि उसकी मौत पुलिस की गोली से हुई और जब उसे अस्पताल ले जाया गया तब वह जिंदा था लेकिन करीब दो घंटों तक डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। हालांकि, जिला प्रशासन ने परिवार के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई और युवक की मौत दंगाइयों के बीच चली गोली से हुई है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो