लाइव न्यूज़ :

CAA: बाबा रामदेव भड़के, कहा- कुछ ताकतें समाज को विभाजित करना चाहती हैं, किसी की नहीं छीनी जा सकती नागरिकता

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2020 13:49 IST

सीएए का जोरदार समर्थन करते हुए रामदेव ने कहा था जिन लोगों को सीएए का फुल फॉर्म तक नहीं पता है, वे आज इस विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोग गुरु बाबा रामदेव ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों के ऊपर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ताकतें समाज में विभाजन पैदा करना चाहती हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों के ऊपर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ताकतें समाज में विभाजन पैदा करना चाहती हैं। रामदेव ने यह बातें शुक्रवार (24 जनवरी) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कही हैं।

समाचार एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, योग गुरु रामदेव ने कहा, 'किसी से भी उनकी नागरिकता नहीं छीनी जा सकती। गलत सूचना फैलाई जा रही है कि मुसलमानों की नागरिकता सीएए के माध्यम से रद्द कर दी जाएगी। यह गलत है। कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ताकतें हैं जो समाज में विभाजन पैदा करना चाहती हैं।'

इससे पहले भी सीएए का जोरदार समर्थन करते हुए रामदेव ने कहा था जिन लोगों को सीएए का फुल फॉर्म तक नहीं पता है, वे आज इस विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद कह चुके हैं कि यह कानून किसी व्यक्ति की नागरिकता छीनने के लिये नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिये बनाया गया है। फिर भी लोग आग लगाये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा था, 'कुछ लोग एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं। वे "जिन्ना वाली आजादी" के नारे तक लगा रहे हैं। अब "जिन्ना वाली आजादी" का नारा कहां से आ गया? ऐसे विरोध प्रदर्शनों से देश और इसके संस्थानों की छवि खराब होती है।' 

रामदेव ने यह दावा भी किया था कि भारत में दो से ढाई करोड़ लोग अवैध तौर पर रह रहे हैं। दुनिया के किसी भी देश को "डम्पिंग यार्ड" की तरह इस्तेमाल किये जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। भारत में एक भी अवैध नागरिक नहीं रहना चाहिये। अगर एनआरसी विरोधियों के पास इस प्रस्तावित प्रक्रिया का कोई विकल्प हो, तो वे बतायें। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनबाबा रामदेवदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब