लाइव न्यूज़ :

By-poll results 2022: 4 विधानसभा, 1 लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी, टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा जीत सुनिश्चित

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2022 09:22 IST

टीएमसी ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा के अग्निमित्र पॉल के खिलाफ मैदान में उतारा है।वहीं बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो मैदान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई हैछत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज हो रही है बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है

कोलकाताः एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बंगाल के बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचाहन और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर चार विधानसभा क्षेत्र हैं जहां 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।  इस बीच, एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल की आसनसोल है।

टीएमसी ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा के अग्निमित्र पॉल के खिलाफ मैदान में उतारा है।वहीं बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो मैदान हैं। बाबुल हाल ही में भाजपा छोड़ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए थे। 

बाबुल ने कहा,  मुझे विश्वाश है कि यहां टीएमसी को जीत मिलेगी। यहां के लोगों को दीदी ममता बनर्जी और टीएमसी पर विश्वास है। सुप्रियो ने 41% मतदाता झूठे मतदान के विपक्ष के अनावश्यक दावे को खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता तो क्या इतना मतदान होता? सुप्रियो ने आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित बताया। कहा, आसनसोल लोकसभा उनकी पुरानी सीट है। वहां से शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के उम्मीदवार हैं और उनकी जीत निश्चित है। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि हम दोनों (बाबुल सुप्रियो और शत्रुघ्न सिन्हा) मिलकर यहां की जनता के लिए काम करेंगे।

उधर, महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव को 5515 जबकि भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 2513 वोट मिले हैं।

 बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से डॉक्टर गीता देवी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अमर पासवान चुनावी मैदान में थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बेबी कुमारी और कांग्रेस ने तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। यहां विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहां सीट पर उपचुनाव कराया गया था।

वहीं छत्तीसगढ़ के  खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज हो रही है। बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को अपना उम्मीदवार बनाया  तो वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालउपचुनावटीएमसीबाबुल सुप्रियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी