लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव : कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:19 IST

Open in App

जयपुर, 29 मार्च जयपुर, 29 मार्च होली का त्योहार बीतने के साथ ही राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाएंगी जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन सीटों पर नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन है और कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी कल ही नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत 30 मार्च को चूरू, भीलवाड़ा व राजसमंद जिलों के दौरे पर रहेंगे जहां वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे सुजानगढ़ (चूरू) जाएंगे। इसके बाद उनका दोपहर 1.15 बजे सहाड़ा (भीलवाड़ा) तथा अपराह्न तीन बजे राजसमंद पहुंचने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व सचिन पायलट के भी उनके साथ जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने सुजानगढ़ सीट पर मनोज कुमार मेघवाल को उतारा है जो कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल के बेटे हैं। मास्टर भंवर लाल गहलोत सरकार में काबिना मंत्री थे जिनके निधन से यह सीट खाली हुई है। पार्टी ने सहाड़ा सीट पर गायत्री देवी को प्रत्याशी बनाया है जो इसी सीट से पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी हैं। त्रिवेदी के निधन से यह सीट खाली हुई है। वहीं राजसमंद सीट भाजपा के विधायक किरण माहेश्वरी के निधन से खाली हुई है। कांग्रेस ने यहां पर अपेक्षाकृत नये चेहरे तनसुख बोहरा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के उम्मीदवार भी मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार पार्टी ने सहाड़ा में रतनलाल जाट, सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी मंगलवार को अपना अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

निवार्चन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार राजस्थान के सुजानगढ़, चुरू और राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में अब तक कुल 16 उम्मीदवारों द्वारा 17 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 30 मार्च नामांकन करने का अंतिम दिन होगा।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की 31 मार्च को जांच की जाएगी जबकि तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह