लाइव न्यूज़ :

By-Election: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ उप चुनाव के लिए मतगणना शुरू, BJP की चंद्रा पंत और कांग्रेस की अंजू लुंठी के बीच मुकाबला

By भाषा | Updated: November 28, 2019 11:24 IST

by-election counting for Pithoragarh Live Updates: बता दें कि प्रचार के दौरान भाजपा ने लोगों से वोट मांगने के लिये खुद को ऐसी पार्टी बताया जो ‘‘खाली ढोल पीटने’’ के बजाय जनता की सेवा में यकीन रखती है। वहीं, कांग्रेस ने ‘‘बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती कीमतें और उसकी सरकार के दौरान शुरू की गयीं विकास योजनाओं के पूरा नहीं होने’’ का मुद्दा दोहराया।

Open in App
ठळक मुद्देइस सीट से भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा पंत कांग्रेस की अंजू लुंठी से मुकाबला करेंगी।तीसरे प्रबल दावेदार हैं समाजवादी पार्टी के ललित मोहन भट्ट। 

by-election counting for Pithoragarh Live Updates: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार सुबह आरंभ हो गई। मतदान 25 नवंबर को हुआ था जिसमें 47.48 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस वर्ष जून माह में इस सीट से भाजपा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया था जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई और उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

इस सीट से पंत की पत्नी चंद्रा भाजपा की उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस की अंजू लुंठी से है। तीसरे प्रबल दावेदार हैं समाजवादी पार्टी के ललित मोहन भट्ट। 

बता दें कि प्रचार के दौरान भाजपा ने लोगों से वोट मांगने के लिये खुद को ऐसी पार्टी बताया जो ‘‘खाली ढोल पीटने’’ के बजाय जनता की सेवा में यकीन रखती है। वहीं, कांग्रेस ने ‘‘बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती कीमतें और उसकी सरकार के दौरान शुरू की गयीं विकास योजनाओं के पूरा नहीं होने’’ का मुद्दा दोहराया।

पिथौरागढ़ में रामलीला मैदान में भाजपा उम्मीदवार चंद्र पंत के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि उनकी सरकार ने पिछले दो साल में इस विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये 350 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं जो इतने कम समय में किसी सरकार द्वारा जिले के लिये जारी की गयी सबसे अधिक राशि है। उन्होंने कहा, ‘‘जिले में अधूरे विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा ताकि विधानसभा क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिये भविष्य के निवेश को लेकर उचित बुनियादी ढांचा तैयार हो सके।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पिथौरागढ़ से हिंडन और देहरादून के लिये हवाई सेवाएं शुरू करने के मकसद से कई विमानन कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। वहीं, कांग्रेस भी यह सीट भाजपा से हथियाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव 25 नवंबर को होगा। इस सीट से भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा पंत कांग्रेस की अंजू लुंठी से मुकाबला करेंगी।

 

टॅग्स :उपचुनावउत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो