लाइव न्यूज़ :

नेपाल में झारखंड के 26 मजदूर कोरोना जैसी बीमारी, वापस लाने के लिए बस की व्यवस्था की गई

By भाषा | Updated: May 21, 2021 09:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो संदेश भेजकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्हें स्वदेश लाये जाने की अपीलविद्युत परियोजना के लिए काम करते हुए कोरोना जैसी बीमारी से ग्रस्तझारखंड वापस लाये जाने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील

रांची: झारखंड के 26 मजदूर कोरोना जैसी बीमारी से ग्रस्त होने के बाद नेपाल के सिंधुपालचक जिले के गौरी गांव में फंस गये हैं और वहां से उन्होंने एक वीडियो संदेश भेजकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्हें स्वदेश लाये जाने की अपील की है जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें नेपाल से वापस लाने के लिए बस की व्यवस्था की है।

झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने बताया है कि राज्य के दुमका और आसपास के इलाकों के 26 मजदूर नेपाल में एक जल विद्युत परियोजना के लिए काम करते हुए कोरोना जैसी बीमारी से ग्रस्त हो गये और अब उन्हें वहां कोई चिकित्सकीय सुविधा और खाने पीने की सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश बनाकर वहां से बचाये जाने और झारखंड वापस लाये जाने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है।

सभी मजदूर लगभग ढाई माह पूर्व एक ठेकेदार के साथ नेपाल के सिंधुपालचक जिले के गौरी गांव में एक जलविद्युत परियोजना में काम करने गये थे लेकिन हाल में कोरोना के कारण नेपाल में हुए लॉकडाउन में फंस गये और अब वे न सिर्फ बीमार हैं बल्कि दाने-दाने को मोहताज हैं।

मजदूरों ने बताया कि एक स्वयंसेवी संस्था ने उनकी मदद करने की बात कही है लेकिन अब राज्य सरकार ने उन्हें वापस झारखंड लाने के लिए बस की व्यवस्था कर दी है और शुक्रवार को उन्हें वापस लाने के लिए नेपाल बस भेजी जायेगी।

मजदूरों के वीडियो संदेश को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी रीट्वीट किया है और उन्हें मदद पहुंचाये जाने का आश्वास दिया है।

इस बीच भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने विदेश मंत्रालय से मामले में दखल देने और मजदूरों को स्वदेश वापस लाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :झारखंडनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल