लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता और मंत्री ने बुर्के को आतंकवाद से जोड़ा, पार्टी ने जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: February 10, 2020 23:14 IST

रघुराज ने बुर्के की उत्पत्ति समझाते हुए कहा, यह रामायण की शूर्पणखा से निकला। जब उसके नाक कान काटे गये तो वह अरब भाग गयी थी जहां छिपने के लिए रेगिस्तान था। चूंकि उसके नाक कान कट गये थे इसलिए उसने बुर्के से अपना चेहरा छिपाया।

Open in App
ठळक मुद्देरघुराज सिंह ने सोमवार को अलीगढ़ में कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है।रघुराज हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एएमयू के छात्रों को कथित तौर पर जिन्दा दफन करने की धमकी दी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रघुराज सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। भाजपा ने देर शाम जारी एक बयान में कहा कि संगठन की नीतियों के विरूद्ध क्रियाकलापों व अमर्यादित बयानबाजी के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर पार्टी ने रघुराज सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी करते हुए उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि किसी भी बहन या बेटी या महिला चाहे व हिन्दू हो या मुस्लिम या किसी भी पंथ मजहब जाति या समुदाय से जुड़ी हो उनकी मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी टिप्पणी न स्वीकार है और न बर्दाश्त की जा सकती है। महिलाओं और बेटियों का सम्मान पार्टी की रीति-नीति है और उसका पालन करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। इससे इतर व्यवहार करने की अनुमति किसी को भी नहीं है। 

रघुराज सिंह ने सोमवार को अलीगढ़ में कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है। रघुराज हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एएमयू के छात्रों को कथित तौर पर जिन्दा दफन करने की धमकी दी थी। 

रघुराज सिंह ने कहा, ''मेरा स्पष्ट मानना है कि बुर्का श्रीलंका, चीन, अमेरिका और कनाडा में इस्तेमाल नहीं होता। इसे हमारे देश में भी प्रतिबंधित होना चाहिए ताकि आतंकवादी इसका फायदा ना उठा पायें। शाहीनबाग में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का आतंकवादियों, चोरों और असामाजिक तत्वों को छिपने में मदद करता है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।'' 

रघुराज ने बुर्के की उत्पत्ति समझाते हुए कहा, यह रामायण की शूर्पणखा से निकला। जब उसके नाक कान काटे गये तो वह अरब भाग गयी थी जहां छिपने के लिए रेगिस्तान था। चूंकि उसके नाक कान कट गये थे इसलिए उसने बुर्के से अपना चेहरा छिपाया। बुर्का मानव के लिए आवश्यक नहीं है। भाजपा के जिला प्रवक्ता निशांत शर्मा ने बताया कि सिंह को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब