लाइव न्यूज़ :

जनवरी 2019 में ठाणे से शुरू होगा बुलेट ट्रेन का काम, ऐसे बनेंगे स्टेशन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 17, 2018 12:21 IST

Bullet train work to start from 2019: बुलेट ट्रेन स्टेशन दो मंजिला होंगे। पहली मंजिल में यात्रियों के लिए बनाया जाएगा और दूसरी मंजिल में दो प्लेटफार्म होंगे ।

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर:मुंबई के थाणे में बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखें एक साल से अधिक हो गया है। पर अब इस परियोजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बुलेट ट्रेन का काम साल 2019 में शुरू होने की उम्मीद है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) मुंबई और अहमदाबाद के बीच के 508 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरिडोर लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल), 508 किलोमीटर की बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम कर रही एजेंसी सुरंग खोदने के लिए लिए मशीनें की खरीददारी करेगा। यह काम सा 2019 में ठाणे से शुरू होगा। 

एनएचएसआरसीएल के प्रवक्ता धनजंय कुमार हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि बुटेल ट्रेन के लिए सुरंग का काम बेहद ही महत्वपूर्ण होगा। इसलिए हम पहले से काम शुरू करेंगे। इसके लिए नवबंर में टेंडर दिए जाएंगे और जनवरी 2019 से काम शुरू होगा। मालूम हो कि महानगर में तीन बुलेट ट्रेन परियोजाओं पर काम चालू है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच के 508 किलोमीटर के रूट पर चलेगी बुलेट ट्रेन। इस रूट पर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरुच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती 12 स्टेशन बनाए जाने हैं।

26 गांवों के लोग होंगे विस्थापित

ठाणे जिले के लगभग 26 गांवों को परियोजना के लिए भी विस्थापित किया जाना होगा। ठाणे में भूमि के संयुक्त मापन सर्वेक्षण (जेएमएस) को पूरा कर लिया गया है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

आपको बता दें, मोदी सरकार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसका विरोध महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक हो रहा है। किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हो रहे हैं। पिछले दिनों पालघर जिले में इस प्रोजेक्ट के लिए स्थानीय समुदाय और जनजातीय लोग विरोध उतरे थे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधान मंत्री शिन्जो आबे ने 14 सितंबर, 2017 में इस परिजोयना की नींव रखी थी। 

ऐसे होंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन

बुलेट ट्रेन स्टेशन दो मंजिला होंगे। पहली मंजिल में यात्रियों के लिए बनाया जाएगा और दूसरी मंजिल में दो प्लेटफार्म होंगे। भारत के पहले बुलेट ट्रेन की औसत स्पीड 320 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी और यह अधिकतम 350 किलोमीटर प्रतिघंटा के स्पीड से दौड़गी। इस रूट पर 468 किलोमीटर लंबा ट्रैक एलिवेडेट होगा, 27 किलोमीटर सुरंग के अंदर और बाक़ी 13 किलोमीटर ज़मीन पर।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?