लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर: पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या के मुख्य आरोपी ने खुद को बताया बेकसूर, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

By भाषा | Updated: December 5, 2018 17:35 IST

सोमवार को स्याना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंगरावठी के पास महाव गांव के बाहर जंगल में पशुओं के कंकाल मिलने के बाद हिंसा भड़क गयी थी जिसमें गोली लगने से 20 साल के युवक सुमित कुमार की मौत हो गयी। हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार भी मारे गये।

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर :भाषा: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में बुलंदशहर हिंसा मामले के आरोपी योगेश राज ने खुद को बेकसूर बताते हुए दावा किया है कि जिस समय वहां गोलीबारी हुई, उस समय वह अपने साथियों के साथ स्याना पुलिस थाने में गोकशी की घटना के सिलसिले में शिकायत दर्ज करवा रहा था।

खुद को बुलंदशहर में बजरंग दल का जिला संयोजक बताते हुए योगेश ने वीडियो में दावा किया कि गोलीबारी की घटना से उसका कोई लेनादेना नहीं है और वह बेकसूर है।

उसने वीडियो में कहा है, ‘‘सोमवार को महाव गांव में गोकशी होने की सूचना मिलने पर मैं अपने साथियों के साथ पहुंचा। प्रशासनिक अमले के लोग भी वहां पहुंचे थे। मामला शांत कराने के बाद हम लोग स्याना थाने में शिकायत दर्ज कराने आए।’’ 

कथित वीडियो में योगेश ने दावा किया है कि जब वे लोग शिकायत दर्ज करा रहे थे, उसी समय उन्हें पथराव और गोलीबारी होने की खबर मिली। ‘‘थाने में ही पता चला कि गोलीबारी में एक युवक और एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है।’’ 

योगेश ने वीडियो में दावा किया है कि गोलीबारी की घटना के दौरान वह मौके पर नहीं था। 

गौरतलब है कि सोमवार को स्याना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंगरावठी के पास महाव गांव के बाहर जंगल में पशुओं के कंकाल मिलने के बाद हिंसा भड़क गयी थी जिसमें गोली लगने से 20 साल के युवक सुमित कुमार की मौत हो गयी। हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार भी मारे गये।

बजरंग दल के योगेश राज की शिकायत पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। वह भीड़ की हिंसा से जुड़ी एक अन्य प्राथमिकी में भी आरोपी है।

टॅग्स :बुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एयरफोर्स अधिकारी और बारातियों के बीच चले लात घूंसे, कपड़े फटे, बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगने पर हुआ विवाद

क्राइम अलर्टUP Crime: बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर छत से फेंका, हुई मौत, पुलिस एनकाउंटर में आरोपियों को मारी गई गोली

क्राइम अलर्टBulandshahr: 18 महीने के मासूम का कत्ल, पड़ोसी के घर संदूक में मिला शव; 12वीं के छात्र पर लगा आरोप

क्राइम अलर्टप्रेमिका की शादी तय हुई, प्रेमी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी की

क्राइम अलर्टVIDEO: ज्वैलर शॉप में गहने देखने पहुंची महिला निकली चोर, 6 लाख के हार पर हाथ किया साफ; CCTV के खुला राज

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे