लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र: अडानी मामले पर राहुल गांधी के भाषण का कुछ हिस्सा रिकॉर्ड से हटाया गया, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2023 15:32 IST

राहुल गांधी के भाषण के अलावा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के भाषणों के कुछ हिस्से भी रिकार्ड से हटा दिए गए हैं। लोकसभा स्पीकर के इस कदम को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। 

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के भाषणों के अंश हटाए गएकांग्रेस नेता कहा- राहुल गांधी के भाषण का निष्कासन लोकसभा में लोकतंत्र का अंतिम संस्कारराहुल गांधी ने अडानी विवाद पर मोदी सरकार पर लोकसभा में लगाए थे गंभीर आरोप

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को गौतम अडानी मामले पर राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्से को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। स्पीकर का मानना है कि कांग्रेस नेता के भाषण के कुछ हिस्से सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं हैं। लिहाजा उन्हें संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया है। 

राहुल गांधी के भाषण के अलावा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के भाषणों के कुछ हिस्से भी रिकार्ड से हटा दिए गए हैं। लोकसभा स्पीकर के इस कदम को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। 

बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी के अडानी महामेगा स्कैम से जुड़े पीएम पर की टिप्पणी का निष्कासन लोकसभा में लोकतंत्र का अंतिम संस्कार किया गया है। ओम् शांति।" 

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने अडानी विवाद पर मोदी सरकार पर लोकसभा में गंभीर आरोप लगाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने उद्योगपति अडानी और पीएम मोदी का रिश्ता भी पूछा। साथ ही वे सदन में दोनों की फोटो लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव किए। नियम बदलकर अडानी को 6 एयरपोर्ट दिए गए। राहुल गांधी के आरोपों के बाद बीजेपी ने इन आरोपों का जोरदार तरीके से खंडन किया। 

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता ने संसद में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस खुद बड़े घोटालों में शामिल रही है, जिससे देश की छवि धूमिल हुई है।

टॅग्स :राहुल गांधीLok Sabha Speakerलोकसभा संसद बिलLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप