लाइव न्यूज़ :

31 जनवरी से 6 अप्रैल तक होगा संसद का बजट सत्र, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2023 13:14 IST

परंपरा के अनुसार, केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा।सत्र में 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी।परंपरा के अनुसार, केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है।

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। सत्र में 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी। 

परंपरा के अनुसार, केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है। जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "31 जनवरी से संसद का बजट सत्र 2023 शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। अमृत ​​काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं।" 

उन्होंने आगे कहा, "बजट सत्र 2023 के दौरान अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों/विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें।" 

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया था कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुए संघर्ष पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इससे कई व्यवधान उत्पन्न हुए थे।

टॅग्स :संसदसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष