लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: अब 10 की बजाय 14 फीसदी NPS डिडक्शन क्लेम कर सकेंगे राज्य के सरकारी कर्मचारी, जानिए कैसे होगा फायदा

By अनिल शर्मा | Updated: February 1, 2022 14:46 IST

इस नए बदलाव के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारी एनपीएस में अपने योगदान पर अपनी बेसिक सैलरी और डियरनेस अलाउंस के 14 फीसदी तक डिडक्शन क्लेम कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीएस में बदलाव के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों पर से टैक्स का बोझ कम होगाएनपीएस में 10 फीसदी टैक्स डिडक्शन की इजाजत थी, अब इसे बढ़ाकर 14 फीसदी कर दी गई है

नई दिल्लीः वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना चौथा और मोदी सरकार का 10वां बजट पेश किया। बजट में कर दाताओं को बहुत राहत नहीं दी गई। हालांकि राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया। बजट में निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी नेशनल पेंश स्कीम (NPS) में अपने योगदान पर अब ज्यादा डिडक्शन क्लेम कर सकेंगे।

इस नए बदलाव के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारी एनपीएस में अपने योगदान पर अपनी बेसिक सैलरी और डियरनेस अलाउंस के 14 फीसदी तक डिडक्शन क्लेम कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ केंद्र के सरकारी कर्मचारी को ही मिलती थी।

गौरतलब है कि अभी तक एनपीएस में 10 फीसदी टैक्स डिडक्शन की इजाजत थी। इस बदलाव के बाद केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच इस मामले में अंतर खत्म हो गया है। हालांकि ये बदलाव सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को लिए की गई है। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी पहले की तरह सिर्फ 10 फीसदी टैक्स डिडक्शन क्लेम कर पाएंगे।

कैसे मिलेगा राज्य सरकार के कर्मचारियों को फायदा

माना जा रहा है कि इस नए बदलाव के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों पर से टैक्स का बोझ कम होगा। और वे एनपीएस में योगदान ज्यादा देंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा टैक्स डिडक्शन को क्लेम कर सकें। यही नहीं एनपीएस में ज्यादा कंट्रिब्यूशन कर अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग बेहतर बना सकेंगे।  एनपीएस को पीएफआरडीए पारदर्शी तरीके से रेगुलेट करती है। इसके तहत अकाउंट मेंटेनेंस कॉस्ट अन्य पेंशन प्रोडक्ट्स की तुलना में सबसे कम है।

टॅग्स :बजट 2022Nirmal SitharamanNPS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारतलाखों के मेडिकल बिल से है परेशान? अब NPS स्कीम से पैसों की टेंशन खत्म, जानें विड्रॉल प्रोसेस

भारतNPS: अब पेंशन के साथ इलाज भी, NPS ने शुरू की स्वास्थ्य पेंशन योजना; जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा

भारतUnion Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को केंद्रीय बजट से इस बार ये उम्मीदें, छात्रों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

कारोबारBudget 2026 Expectations: केंद्रीय बजट से ये उम्मीदें, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास को क्या-क्या मिल सकता है? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम