लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए बजट में 674 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, 5,020 करोड़ रुपये आवंटित

By विशाल कुमार | Updated: February 1, 2022 14:54 IST

अगले वित्त वर्ष के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए जो प्रावधान किया गया उसमें 1425 करोड़ रुपये प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और 515 करोड़ रुपये पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रस्तावित है। इसमें 491 करोड़ रुपये कौशल विकास और जीविका संबंधी पहल के लिए आवंटित किए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए आम बजट में 5020.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।वर्ष 2021-22 में मंत्रालय के लिए 4810.77 करोड़ रुपये आवंटित था।1425 करोड़ रुपये प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और 515 करोड़ रुपये पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रस्तावित है।

नई दिल्ली: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए वर्ष 2022-23 के आम बजट में 5020.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो इसके पहले के वित्त वर्ष के संशोधित आंकड़े के मुकाबले 674.05 करोड़ रुपये अधिक है। वर्ष 2021-22 में मंत्रालय के लिए 4810.77 करोड़ रुपये आवंटित था, हालांकि संशोधित आवंटन में इस राशि को 4346.45 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

अगले वित्त वर्ष के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए जो प्रावधान किया गया उसमें 1425 करोड़ रुपये प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और 515 करोड़ रुपये पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रस्तावित है। इसमें 491 करोड़ रुपये कौशल विकास और जीविका संबंधी पहल के लिए आवंटित किए गए हैं। 

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट आपदा में भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अवसर को आश्वस्त करने वाला है। 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘आपदा में भी "आत्मनिर्भर भारत" के अवसर को आश्वस्त करता, आगे बढ़ाता बजट है। वैश्विक आर्थिक तंगी-मंदी के बीच विश्वास और विकास को "आत्मनिर्भर भारत" की डोर से बांधता बजट है।’’

टॅग्स :बजट 2022बजटMinority Welfare and Development DepartmentMinority MinistryNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos