Budget 2022: खेती में मदद करेगा किसान ड्रोन, 2022-23 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2022 13:23 IST2022-02-01T13:07:31+5:302022-02-01T13:23:34+5:30
Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि रेलवे छोटे किसानों, एमएसाएमई के लिए नये उत्पाद विकसित करेगा।

2022-23 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की।
Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि खेती में किसान ड्रोन मदद करेगा। सीतारमण ने बाजरा उत्पादन और ब्रांडिंग, भूमि मूल्यांकन के लिए किसान ड्रोन, गंगा के किनारे रासायनिक मुक्त खेती, कृषि-स्टार्टअप को नाबार्ड ऋण के लिए सरकार के समर्थन की भी घोषणा की।
Use of Kisan Drones to be promoted for crop assessment, digitization of land records, spraying of insecticides and nutrients: FM Nirmala Sitharaman #Budget2022pic.twitter.com/BUrqBqC1iZ
— ANI (@ANI) February 1, 2022
निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर (एमएसपी) गेहूं और धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपये भुगतान करेगी। वित्त मंत्री ने वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए 2022-23 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की।
Procurement of wheat in Rabi season 2021-22 and the estimated procurement of paddy in Kharif season 2021-22 will give cover 1208 lakh metric tonnes of wheat & paddy from 163 lakh farmers& Rs 2.37 lakh crores will be the direct payment of MSP value to their accounts: FM Sitharaman pic.twitter.com/cAAv65Dnm0
— ANI (@ANI) February 1, 2022
केंद्रीय बजट 'अमृतकाल' (2022-2047) के लिए एक खाका प्रदान करेगा, क्योंकि भारत स्वतंत्रता के 100 वें वर्ष की ओर बढ़ रहा है। किसानों के लिए एफएम की घोषणाएं 2021-22 में रबी और खरीफ फसलों की खरीद में 163 लाख किसानों से 1208 लाख मीट्रिक टन गेहूं और धान शामिल होगा।
Chemical-free natural farming will be promoted throughout the country with a focus on farmers' land in 5 km wide corridors along the river Ganga, in the first stage: FM Nirmala Sitharaman#Budget2022pic.twitter.com/aFQ3uTYJ5O
— ANI (@ANI) February 1, 2022
गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की भूमि पर रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। लोकसभा में सीतारमण ने 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रयासों के कारण रोजगार एवं उद्यम अवसरों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो का 2022-23 में 25,000 किमी विस्तार किया जाएगा और सड़क परिवहन मास्टर प्लान के लिए 2022-23 में ‘‘पीएम गति शक्ति’’ को अंतिम रूप दिया जाएगा।
MSMEs such as Udyam,e-shram, NCS & Aseem portals will be interlinked,their scope will be widened... They will now perform as portals with live organic databases providing G-C, B-C & B-B services such as credit facilitation,enhancing entrepreneurial opportunities: FM #Budget2022pic.twitter.com/B3qH5NDgCf
— ANI (@ANI) February 1, 2022