आर्थिक समीक्षा में विकिपीडिया से भी लिए गए आंकड़े, कई और निजी संस्थानों के डेटा का हुआ इस्तेमाल

By भाषा | Published: February 1, 2020 08:58 AM2020-02-01T08:58:36+5:302020-02-01T08:59:00+5:30

Economic Survey 2019-20: विकिपीडिया को सूचना का विश्वसनीय स्रोत नहीं माना जाता है हालांकि पेश किये गए आर्थिक समीक्षा 2019-20 में इसका भी इस्तेमाल किया गया है।

Budget 2020 Economic Survey 2019-20 sources data from Wikipedia and other private entities also | आर्थिक समीक्षा में विकिपीडिया से भी लिए गए आंकड़े, कई और निजी संस्थानों के डेटा का हुआ इस्तेमाल

आर्थिक समीक्षा में विकिपीडिया से भी लिए गए आंकड़े (फाइल फोटो)

Highlightsइकोनॉमिक सर्वे 2019-20 के कुछ आंकड़े विकिपीडिया से भी लिए गएहेरिटेज डॉट ओआरजी, फ्रेजर इंस्टीट्यूट डॉट ओआरजी और एंबिट कैपिटल से भी लिए गए डाटा

संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2019-20 में कुछ आंकड़े विकिपीडिया से भी लिए गए हैं। दिलचस्प ये है कि विकिपीडिया को सूचना का विश्वसनीय स्रोत नहीं माना जाता है। आर्थिक समीक्षा में विकिपीडिया के अलावा ब्लूमबर्ग, इक्रा, सीएमआईई, भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरू, फोर्ब्स और बीएसई जैसे निजी संस्थानों के भी आंकड़े लिए गए हैं। 

विकिपीडिया एक मुफ्त ऑनलाइन सूचना कोश (एन्साइक्लोपीडिया) है। दुनियाभर के लोग स्वयंसेवा करते हुए इसमें सूचना डालते और उसका संपादन करते हैं। इस साइट का परिचालन विकिमीडिया फाउंडेशन करता है। मंच पर किसी के भी सूचना संपादित करने की वजह से इसे विश्वनीय स्रोत नहीं माना जाता है। 

इसके अलावा समीक्षा में हेरिटेज डॉट ओआरजी, फ्रेजर इंस्टीट्यूट डॉट ओआरजी और एंबिट कैपिटल से भी आंकड़े लिए गए हैं। समीक्षा में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्वबैंक, भारतीय रिजर्व बैंक, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड, सिबिल, राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, संयुक्तराष्ट्र और सिडबी से भी आंकड़े जुटाए गए हैं। 

आर्थिक समीक्षा में भगवद गीता, ऋगवेद, कौटिल्य के अर्थशास्त्र, तमिल संत तिरुवल्लुवुर की शिक्षाओं ‘द तिरुकुरल’ और एडम स्मिथ की पुस्तक ‘एन इंक्वायरी इन टू नेचर एंड कॉजेज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशंस’ के उद्धरण भी दिए गए हैं।

Web Title: Budget 2020 Economic Survey 2019-20 sources data from Wikipedia and other private entities also

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे