लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: रेलवे को गति देने के लिए निर्मला सीतारमण देंगी हाई स्पीड ट्रेनों की सौगात?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 10:10 IST

सरकार रेलवे से माल-ढुलाई को बढ़ाने के लिए भी नए रूट की घोषणा कर सकती है. बीते दिन ही पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त मंत्री ने बताया कि 2017-18 में ट्रेन के सीधी टक्कर की एक भी घटना नहीं हुई है और माल-ढुलाई से होने वाले राजस्व में भी 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार रेलवे से माल-ढुलाई को बढ़ाने के लिए भी नए रूट की घोषणा कर सकती है.2022 तक रेल लाइन के शत- प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य है.

वैश्विक स्तर पर नरमी और मानसून की चिंता के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज 11 बजे पेश करेंगी. बजट में राजकोषीय घाटे को काबू में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि तथा रोजगार सृजन को गति देने पर सरकार का जोर रह सकता है.

राजकोषीय स्थिति मजबूत करने के लिये कर दायरा बढ़ाने और अनुपालन बेहतर करने के इरादे से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों पर 40 प्रतिशत की एक नई दर से कर लगाया जा सकता है.

रेलवे को गति देने के लिए निर्मला सीतारमण हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन पर जोर दे सकती हैं. 2022 तक रेल लाइन के शत- प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य है, लिहाजा बजट में कई नई रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का एलान संभव है.

नई लाईन बिछाना, गेज कन्वर्जन, पटरियों की डबलिंग भी सरकार की योजना है. इसका ऐलान भी वित्त मंत्री बजट में कर सकती हैं. रेलवे में आधुनिक सुविधाओं और डिजिटलीकरण पर जोर दिया जा सकता है. 

सरकार रेलवे से माल-ढुलाई को बढ़ाने के लिए भी नए रूट की घोषणा कर सकती है. बीते दिन ही पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त मंत्री ने बताया कि 2017-18 में ट्रेन के सीधी टक्कर की एक भी घटना नहीं हुई है और माल-ढुलाई से होने वाले राजस्व में भी 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

टॅग्स :रेल बजटनिर्मला सीतारमणबजटसंसद बजट सत्रभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?