लाइव न्यूज़ :

नागपुर में बौद्ध भिक्षुणी की हत्या, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:54 IST

Open in App

नागपुर के पिपला डाक बंगला में रविवार को कथित तौर पर एक पुरुष बौद्ध भिक्षु ने एक महिला भिक्षुणी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शिवली बोधि भिक्खु निवारा में हुई और मृतका की पहचान सामनेरी बुद्धा प्रिया उर्फ कुसुम सुनील चव्हाण (45) के रूप में की गई है जो यहां जरीपटका के इंदिरा नगर की निवासी थी। खापरखेड़ा पुलिस थाने के उप निरीक्षक सूर्यप्रकाश मिश्रा ने कहा, “हमने भदन्त धम्मानन्द थेरो उर्फ रामदास झीनूजी मेश्राम (58) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार को उन दोनों के बीच किसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ जिसके दौरान मेश्राम ने कथित तौर पर उसके सिर पर हथौड़े से वार किया और गला काट दिया। हत्या के कारण की जांच की जा रही है।” पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मेश्राम ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन जिस हुक से उसने खुद को लटकाने का प्रयास किया वह टूट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव