लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में बसपा ने इस पार्टी से तोड़ा चुनावी गठबंधन, अकेले लड़ेगी विधानसभा का चुनाव

By बलवंत तक्षक | Updated: June 5, 2019 16:02 IST

राज्य की 90 सीटों में बसपा को 35 और लोसुपा को 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने थे. लेकिन यह समझौता चुनावों से पहले ही टूट गया. समझौता टूटने की वजह लोकसभा चुनावों में दोनों ही पार्टियों का खराब प्रदर्शन रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की 90 सीटों में बसपा को 35 और लोसुपा को 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने थे.अगर समझौता टूटता है तो लोसुपा हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. 

हरियाणा में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) से चुनावी समझौता तोड़ लिया है. समझौते के मुताबिक चार महीने बाद अक्तूबर में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियों को मिल कर लड़ने थे.

इनमें राज्य की 90 सीटों में बसपा को 35 और लोसुपा को 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने थे. लेकिन यह समझौता चुनावों से पहले ही टूट गया. समझौता टूटने की वजह लोकसभा चुनावों में दोनों ही पार्टियों का खराब प्रदर्शन रहा है.

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से बसपा ने आठ और लोसुपा ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन इनमें से कोई भी नहीं जीत पाया. बसपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ. मेघराज ने लोसुपा से चुनावी गठबंधन तोड़ने की जानकारी देते हुए कहा कि लोसुपा प्रमुख राजकुमार सैनी गठबंधन उम्मीदवारों के बजाये भाजपा की मदद कर रहे थे.

इस भितरघात के कारण ही पार्टी ने समझौता खत्म करने का फैसला किया है. अब बसपा अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर कुरु क्षेत्र से चुने गए थे.

थोड़े समय बाद ही उन्होंने भाजपा के प्रति विरोध का रुख अख्तियार कर लिया. अपनी अलग पार्टी गठित की और बसपा से चुनावी समझौता कर लिया. इस बार उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा था. समझौते के तहत विधानसभा चुनावों में उन्हें गठबंधन की तरफ से भावी मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया जाने वाला था. तब ऐसी चर्चाएं थीं कि सैनी की अंदरखाते भाजपा से मिलीभगत है.

अब बसपा ने भी यही आरोप लगाए हैं. वर्जन अभी इस बारे में कुछ पता नहीं है. बसपा की हरियाणा इकाई को कोई दिक्कत हुई होगी, लेकिन फिर भी इस बारे में एक बार पार्टी सुप्रीमो मायावती से बात करेंगे. अगर समझौता टूटता है तो लोसुपा हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. 

टॅग्स :मायावतीहरियाणाबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर