लाइव न्यूज़ :

कासगंज: मायावती ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- कहां गया बीजेपी के कानून का राज

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2018 18:04 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कासगंज हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध है

Open in App

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कासगंज हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध है। उन्होंने कहा है कि  उत्तर प्रदेश में अभी भी जंगलराज कायम है, भाजपा का प्रदेश में कानून का राज का दावा करना पूरी तरह से खोखला है।

मायावती ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा एंड कंपनी का अब तो हर स्तर पर घोर अपराधीकरण हो गया है। भाजपा शासित राज्यों में लोग रहना नहीं चा रहे हैं, लोग अपनी जान-माल बचाने की फिक्र में हैं। खासकर उत्तर प्रदेश में कानून का राज न होकर जंगलराज जैसा पूरा माहौल बन गया है।

मायावती ने आगे कहा कि इसका ताजा उदाहरण आप कासगंज की घटना के रूप में देख सकते हैं। कासगंज में गणतंत्र दिवस पर उपद्रव, हिंसा, दंगा हुआ, जो अब तक जारी है। बहुजन समाज पार्टी इसकी घोर निंदा करता है। इसके साथ ही दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करती है। इसी बीच उन्होंने विभिन्न अपराधों, हिंसा व साम्प्रदायिक दंगा आदि के दोषी भाजपा के नेताओं पर से मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं, इसपर भी निशाना साधा। 

गौरतलब है कि कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा शांत होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 80 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान युवक चंदन गुप्ता की हत्या के कथित आरोपी शकील के घर पुलिस ने छानबीन के दौरान उसके घर से देशी बम और पिस्तौल बरामद की है। हालांकि शकिल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। रविवार रात 10 बजे तक एहतियातन इंटरनेट सेवा भी बंद की है। इससे पहले कर्फ्यू लगाने और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़की। पुलिस ने 40 लोगों लॉ एंड ऑर्डर और माहोल बिगाड़ने और 10 लोगों को हत्या और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे