लाइव न्यूज़ :

मायावती के खिलाफ बसपा संस्थापक कांशीराम के परिवार ने खोला मोर्चा, कहा- पार्टी हड़प ली, 2022 में जीतने नहीं देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2021 14:36 IST

कांशीराम के भतीजे लखबीर सिंह गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक का दौरा करने गए थे जहां बसपा संस्थापक के बगल में मायावती की मूर्ति को देखकर काफी नाराज हुए..

Open in App
ठळक मुद्देकांशीराम के भतीजे लखबीर सिंह ने कहा, मायावती ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है कांशीराम के परिवार ने कहा कि 2022 के चुनाव में वे बसपा के खिलाफ प्रचार करेंगे

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की छोटी बहन और भतीजे ने मायावती पर "पार्टी हड़पने" का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें हराने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन करेंगे। दोनों शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर पूर्व विधायक सावित्री बाई फुले द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ आए हैं।

इस दौरान उन्होंने मायावती पर एक के बाद एक कई हमले किए। दोनों ने मायावती पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा, मायावती संविधान विरोधी हैं और कांशीराम जी ने जो पार्टी बनाई थी, उसे खत्म कर दिया है। कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने कहा कि उन्होंने पार्टी को पारिवारिक उद्यम में बदल दिया है और गरीबों के लिए कुछ नहीं कर सकती हैं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कांशीराम की बहन और कांशीराम फाउंडेशन की प्रमुख स्वर्ण कौर ने दावा किया कि उनके परिवार का किसी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं है। कांशीराम के भतीजे लखबीर सिंह गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक का दौरा करने गए थे जहां बसपा संस्थापक के बगल में मायावती की मूर्ति को देखकर काफी नाराज हुए।

लखबीर सिंह ने कहा, उन्होंने (मायावती) ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है और इसे एक प्राइवेट लिमिटेड फर्म बना दिया है। यूपी चुनाव में जो भी बसपा को हरा सकता है, हम उसका समर्थन करेंगे। हम पंजाब में भी बसपा के खिलाफ प्रचार करेंगे, जहां वह अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :मायावतीकांशी रामबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी