मायावती के खिलाफ बसपा संस्थापक कांशीराम के परिवार ने खोला मोर्चा, कहा- पार्टी हड़प ली, 2022 में जीतने नहीं देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 26, 2021 01:49 PM2021-11-26T13:49:36+5:302021-11-26T14:36:09+5:30

कांशीराम के भतीजे लखबीर सिंह गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक का दौरा करने गए थे जहां बसपा संस्थापक के बगल में मायावती की मूर्ति को देखकर काफी नाराज हुए..

bsp founder kanshi ram family alleges mayawati usurped party said made part a private firm vows to defeat in 2022 elections | मायावती के खिलाफ बसपा संस्थापक कांशीराम के परिवार ने खोला मोर्चा, कहा- पार्टी हड़प ली, 2022 में जीतने नहीं देंगे

मायावती के खिलाफ बसपा संस्थापक कांशीराम के परिवार ने खोला मोर्चा, कहा- पार्टी हड़प ली, 2022 में जीतने नहीं देंगे

Highlightsकांशीराम के भतीजे लखबीर सिंह ने कहा, मायावती ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है कांशीराम के परिवार ने कहा कि 2022 के चुनाव में वे बसपा के खिलाफ प्रचार करेंगे

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की छोटी बहन और भतीजे ने मायावती पर "पार्टी हड़पने" का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें हराने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन करेंगे। दोनों शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर पूर्व विधायक सावित्री बाई फुले द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ आए हैं।

इस दौरान उन्होंने मायावती पर एक के बाद एक कई हमले किए। दोनों ने मायावती पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा, मायावती संविधान विरोधी हैं और कांशीराम जी ने जो पार्टी बनाई थी, उसे खत्म कर दिया है। कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने कहा कि उन्होंने पार्टी को पारिवारिक उद्यम में बदल दिया है और गरीबों के लिए कुछ नहीं कर सकती हैं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कांशीराम की बहन और कांशीराम फाउंडेशन की प्रमुख स्वर्ण कौर ने दावा किया कि उनके परिवार का किसी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं है। कांशीराम के भतीजे लखबीर सिंह गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक का दौरा करने गए थे जहां बसपा संस्थापक के बगल में मायावती की मूर्ति को देखकर काफी नाराज हुए।

लखबीर सिंह ने कहा, उन्होंने (मायावती) ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है और इसे एक प्राइवेट लिमिटेड फर्म बना दिया है। यूपी चुनाव में जो भी बसपा को हरा सकता है, हम उसका समर्थन करेंगे। हम पंजाब में भी बसपा के खिलाफ प्रचार करेंगे, जहां वह अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

Web Title: bsp founder kanshi ram family alleges mayawati usurped party said made part a private firm vows to defeat in 2022 elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे