लाइव न्यूज़ :

बसपा पहुंची राजस्थान हाई कोर्ट, मायावती ने कहा है- कांग्रेस और गहलोत को सबक सिखाने की जरूरत

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 29, 2020 12:29 IST

बसपा प्रमुख ने मायावती ने मंगलवार (28 जुलाई) को दावा करते हुए था, दुख की बात यह है कि अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी बदनियती से बसपा को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए हमारे सभी छह विधायकों को कांग्रेस में मिलाने की खातिर असंवैधानिक तरीके से कार्य किया। यही कृत्य उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा, कांग्रेस और गहलोत को सबक सिखाने के लिए बसपा सही समय का इंतजार कर रही थी।मायावती ने कहा- कांग्रेस की तरफ से बार-बार असंवैधानिक तरीके से काम किया जा रहा है और ऐसे में उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए।

जयपुर:राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। बसपा ने राजस्थान हाई कोर्ट में छह विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ याचिका दी है। याचिका बसपा महासचिव सतीश मिश्रा की ओर दाखिल की गई है। राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका से ठीक एक दिन पहले मंगलवार (28 जुलाई) को बसपा सुप्रीम मायावती ने कहा था कि कांग्रेस और सीएम गहलोत को सबक सिखाने की जरूरत है। 

बसपा विधायक लखन सिंह (करौली), दीपचंद खेड़िया (किशनगढ़ बास), राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (उदयपुरवाटी), वाजिब अली (नगर, भरतपुर) और जोगेन्दर सिंह अवाना (नदबई), संदीप कुमार (तिजारा) कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय कराए जाने का मायावती कई बार विरोध कर चुकी हैं। 

साल 2018 के चुनाव में संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुधा बसपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने पिछले साल 16 सितंबर को कांग्रेस में एक समूह के रूप में विलय के लिए अर्जी दी थी।

बसपा सुप्रीम मायावती (फाइल फोटो)

मायावती ने कहा- कांग्रेस और गहलोत को सबक सिखाने की जरूरत, सही समय का BSP को था इंतजार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान के राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार (28 जुलाई) को कहा कि था उनकी पार्टी के विधायकों का ‘असंवैधानिक तरीके’ से विलय कराने के लिए कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सबक सिखाना जरूरी है और छह विधायकों के मुद्दे पर बसपा हाई कोर्ट जाएगी। 

मायावती ने कहा, कांग्रेस और गहलोत को सबक सिखाने के लिए बसपा सही समय का इंतजार कर रही थी। मायावती ने एक बयान में कहा, राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बसपा ने कांग्रेस को बिना मांगे समर्थन दिया था ताकि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखा जा सके।

मायावती ने कहा, गहलोत का कदम संविधान की 10वीं अनुसूची के विरुद्ध है। इसलिए बसपा के विधायकों को व्हिप जारी किया गया है कि वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ वोट करें। यह निर्णय कांग्रेस की तरफ से बार बार धोखा दिए जाने के कारण लिया गया।

 उनके मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की रहती है या नहीं रहती है, इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस और अशोक गहलोत की होगी। मायावती ने कहा, बसपा इस मामले को लेकर पहले भी अदालत जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस और खासकर अशोक गहलोत को सबक कब सिखाया जा सकता है, इसकी हम राह देख रहे थे। अब हमने अदालत में जाने का फैसला किया।''

बसपा सुप्रीम मायावती, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य नेता (राजनीतिक कार्यक्रम की पुरानी तस्वीर)

बसपा ने छह विधायकों के खिलाफ जापी किया व्हिप

राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को एक नया मोड़ देते हुए बसपा ने पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के लिये पार्टी छोड़ने वाले छह विधायकों को विधानसभा में शक्तिपरीक्षण के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ मतदान करने का रविवार (26 जुलाई)  को व्हिप जारी किया था।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अर्जी के दो दिन बाद आदेश जारी कर घोषित किया कि इन छह विधायकों से कांग्रेस के अभिन्न सदस्य की तरह व्यवहार किया जाए। इस विलय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को मजबूती मिली और 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़कर 107 हो गई।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीराजस्थानराजस्थान सरकारअशोक गहलोतभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?