लाइव न्यूज़ :

यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच हुए टकराव पर मायावती ने जताई चिंता, फेक न्यूज हेट-स्पीच संग भड़काऊ भाषण को बताई गंभीर समस्या

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 6, 2022 12:27 IST

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुए टकराव पर चिंता जाहिर की। इस सिलसिले में बसपा प्रमुख ने लगातार दो ट्वीट किए।

Open in App
ठळक मुद्देफेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण को मायावती ने बताया गंभीर मुद्दा।मायावती ने कहा कि यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुए टकराव पर चिंता जाहिर की। इस सिलसिले में बसपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब तक सरकारें गंभीर होकर काम नहीं करेंगी तब तक लोगों को तनाव व हिंसक वातावरण से मुक्ति नहीं पाएगी।

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, "फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण आदि को लेकर ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई देश भर में काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिसके तहत यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच कल एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है व जिसकी जबरदस्त चर्चा और चिंता की लहर भी।"

अपने एक अन्य ट्वीट में बसपा अध्यक्ष मायावती ने लिखा, "इस प्रकार के दुखद घटनाक्रमों से कानून का राज नष्ट होकर आमजन-जीवन भी प्रभावित होता है, जिसके प्रति सभी सरकारों को तटस्थ व गंभीर होकर कार्य करना चाहिए तभी यहां लोगों को तनाव व हिंसक वातावरण से मुक्ति मिल पाएगी। विकास के लिए अराजकता पर अंकुश व कानून का आयरन राज जरूरी।" बता दें कि मायावती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

उन्होंने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यूपी भाजपा सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल का काफी जश्न मना लिया किन्तु गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि की ज्वलन्त समस्याओं को दूर करने, कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने, सभी जाति व धर्मों में आपसी भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द पैदा करने के मामले में इनका कार्यकाल उदासीन व अति-निराशाजनक।"

टॅग्स :मायावतीBahujan Samaj Partyबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं