देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमलावर हुईं मायावती, कहा- 'दलितों को बुरे दिनों में बलि का बकरा बनाती है कांग्रेस'

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 20, 2022 11:11 IST2022-10-20T11:09:44+5:302022-10-20T11:11:11+5:30

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?

BSP chief Mayawati attacks Congress for using Dalits | देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमलावर हुईं मायावती, कहा- 'दलितों को बुरे दिनों में बलि का बकरा बनाती है कांग्रेस'

देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमलावर हुईं मायावती, कहा- 'दलितों को बुरे दिनों में बलि का बकरा बनाती है कांग्रेस'

Highlightsमायावती का ये ट्वीट कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद आया है।मायावती का कहना है कि हमेशा से ही कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट पड़े थे, जिसके नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आए।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों को बुरे दिनों में बलि का बकरा बनाती है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं। अर्थात् कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?"

मायावती का ये ट्वीट कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद आया है। दरअसल, खड़गे दलित जाति से आते हैं। इस बीच मायावती का कहना है कि हमेशा से ही कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। बता दें कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट पड़े थे, जिसके नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आए। अध्यक्ष पद के लिए खड़गे के खिलाफ शशि थरूर खड़े हुए थे।

80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। खड़गे को 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। पार्टी के अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

Web Title: BSP chief Mayawati attacks Congress for using Dalits

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे