लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Results 2018: इस महीने के आखिरी सप्ताह में आ सकते हैं मैट्रिक के रिजल्ट, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 10, 2018 07:30 IST

Bihar Board 10th Results 2018: इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। इस साल बोर्ड के एग्जाम सख्त निगरानी में आयोजित कराई गई थी ताकि नकल पर नकेल कसी जा सके। छात्र मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

पटना, 10 मई: अब वो दिन दूर नहीं जब बिहार बोर्ड (Bihar School Examination Board) मैट्रिक के छात्रों के हाथों में उनके रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2018) आ जाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जल्द ही बोर्ड के 10वीं/मैट्रिक के रिजल्ट ( BSEB Result 2018) की घोषणा की जाएगी। बिहार बोर्ड के छात्रों को बता दें कि मैट्रिक के रिजल्ट (Bihar Board Matric Result 2018) मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। मैट्रिक के रिजल्ट जारी होने को लेकर अधिकारियों ने कहा कि अभी मैट्रिक के रिजल्ट के काम बाकी हैं जो मई के तीसरे सप्ताह तक खत्म हो जाएंगे। वहीं इंटर के रिजल्ट 14 मई को घोषित किए जा सकते हैं। छात्र मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और लगातार छात्र इस वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें ताकि कोई भी अपडेट उन्हें आसानी से मिल जाएं। 

टॉपर्स पर रहेगी नजर

साल 2017 में जब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ था तो टॉपर्स को लेकर काफी वबाल मचा था। उस वक्त बिहार बोर्ड की गरिमा और अस्तित्व दोनों पर उंगलियां उठाई गई थीं। जिसे देखते हुए बिहार बोर्ड ने इस साल एग्जाम के वक्त और कॉपियों के मूल्यांकन में कोई भी कोतहाई नहीं बरती है। इस साल बोर्ड के एग्जाम सख्त निगरानी में आयोजित कराई गई थी ताकि नकल पर नकेल कसी जा सके। ऐसे में इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा के टॉपर्स पर रहेगी। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जल्द ही घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  Bihar Board 10th Results 2018: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 10 मई को हो सकते हैं जारी, biharboard.ac.in पर करें चेक   

इस तारीख को कराए गए थे एग्जाम

बता दें कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। इस साल मैट्रिक में 17,70,042 और इंटरमीडिएट में 12,80,000 स्टूडेंट्स शमिल हुए थे। साल 2017 में   

यह भी पढ़ें - BSEB Bihar Board Result 2018: जानिए कब तक आएंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट, biharboard.ac.in पर करें चेक

ऐसे देखें मैट्रिक (Bihar Board Matric Result 2018) के रिजल्ट

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in,  या अन्य वेबसाइट biharboard.bih.nic.in, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट ( BSEB Class 10th Result 2018) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड के बारे में 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड अधिनियम 1952 की धारा 3 के तहत एक वैधानिक निकाय है जो बिहार सरकार के अधीन काम करता है। यह बोर्ड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देता है और बिहार सरकार द्वारा निर्धारित विषयों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित करात है। इसका मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में है। स्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट और बिहार राज्य के लिए शिक्षकों पात्रता परीक्षा (टीईटी), सिमल्टीटाला आवासीय प्रवेश परीक्षा, प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए परीक्षा जैसे विभागीय परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos