लाइव न्यूज़ :

कासगंज मामले के मुख्य आरोपी का भाई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 09:17 IST

Open in App

कासगंज (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी कासगंज जिले के शिवपुर क्षेत्र में पुलिस दल पर हमला कर एक कांस्टेबल की हत्या के मामले का एक अभियुक्त बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि वारदात के मुख्य अभियुक्त मोती के भाई एलकार तथा उसके साथियों को पुलिस ने कावी नदी के किनारे घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एलकार घायल हो गया, उसे सिढ़पुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एलकार के बाकी साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

सोनकर ने बताया कि एलकार इस मामले के मुख्य अभियुक्त का भाई है।

गौरतलब है कि सिढ़पुर थाना क्षेत्र में शराब माफिया को वारंट तामील कराने गए दारोगा अशोक कुमार और सिपाही देवेंद्र को बदमाशों ने पकड़ कर बुरी तरह मारा-पीटा था जिससे देवेंद्र की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर