लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भाई-बहन पेड़ से लटके मिले

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:30 IST

Open in App

जयपुर, 18 सितंबर राजस्थान के पाली जिले में शनिवार को एक युवक और उसकी चचेरी बहन एक पेड़ से लटके मिले । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पुरूष और महिला की उम्र क्रमश: 22 और 20 साल थी, दोनों आपस में चचेरी भाई बहन थे और उनके बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था ।

पाली जिले के संदेराओ पुलिस थाने के प्रभारी सरजील मलिक ने बताया, ‘‘वे दोनों शुक्रवार की शाम से ही अपने अपने घरों से लापता थे और आज (शनिवार) दोनों अलग अगल पेड़ से लटके मिले ।

उन्होंने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच में इस बात का पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और उनदोनों ने यह कदम इसलिये उठाया कि दोनों का विवाह संभव नहीं था ।’’

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया । उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी