लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन में भी जारी है अटल टनल का निर्माण कार्य, साल के अंत तक है देश को समर्पित करने का लक्ष्य

By सुमित राय | Updated: May 5, 2020 14:56 IST

दुनियाभर की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाला कोरोना वायरस हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर बनने वाले अटल टनल के निर्माण कार्य को नहीं रोक पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला मजिस्ट्रेट का कहना है कि निर्धारित लक्ष्य तक टनल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।टनल को इसी साल सर्दी शुरू होने से पहले ही देश को समर्पित किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस टनल का उद्घाटन करने का ऐलान कर चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्र लाहौल-स्पीति में बनने वाले अटल टनल का निर्माण कार्य नहीं रूका है। जिला मजिस्ट्रेट का कहना है कि इस साल के अंत तक टनल को देश को समर्पित करने का जो लक्ष्य है, उसमें अधिकारी कामयाब होंगे।

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने कहा, "अटल टनल का (हिमाचल की पीर पंजाल श्रेणियों में) निर्माण महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है, जिसमें सड़क की सतह पर काम, लाइट सहित इलेक्ट्रो-मैकेनिक फिटिंग, वेंटिलेशन और इंटेलिजेंट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की स्थापना की जा रही है।"

लाहौल स्पीति के जिला मजिस्ट्रेट का कहना है, "कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते भी उनका (BRO) काम जारी रखा गया है। आशा है कि इस साल इस टनल को देश को समर्पित करने का जो लक्ष्य है उसमें अधिकारी कामयाब होंगे।"

बता दें कि टनल का निर्माण कार्य पूरा कर इसी साल सर्दी शुरू होने से पहले ही देश को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस टनल का उद्घाटन करने का ऐलान कर चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण में 41 लोग आ चुके हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हिमाचल में 34 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए